फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government high level teams reached in ten states to prevent coronavirus Spread

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दस राज्यों में पहुंचीं केंद्रीय टीमें

Thu, 25 Feb 2021 03:51 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 25 Feb 2021 03:51 AM IST
सार

  • सात राज्यों में लगातार बढ़ रहे मामले, प. बंगाल अलर्ट पर।
  • आरटी-पीसीआर जांच कम होने से केंद्र ने जताई चिंता।

विज्ञापन
Central government high level teams reached in ten states to prevent coronavirus Spread
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश के दस राज्यों में कोरोना को रोकने के लिए केंद्र की उच्च स्तरीय टीमें पहुंच गई हैं। इनमें कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां संक्रमण बढ़ने की आशंका है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्यप्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में स्थिति का जायजा लेने के लिए महामारी विशेषज्ञों के साथ साथ चिकित्सकों को भी भेजा गया है।

विज्ञापन


मंत्रालय की यह टीमें अगले एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। मंत्रालय के अनुसार कुछ राज्यों में आरटी-पीसीआर जांच कम हो रही हैं, जबकि वहां रोजाना मिलने वाली संक्रमण दर काफी ज्यादा है। ऐसे में इन राज्यों को फिर से आरटी-पीसीआर जांच पर फोकस करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल को भी अलर्ट पर रखा गया है। आशंका है कि यहां अगले कुछ दिन में कोरोना का ग्राफ बिगड़ सकता है। ऐसे में केंद्र सरकार पहले ही एहतियात बरतना चाहती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सात राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखते हुए कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में लाने के लिए तत्काल उचित कदम उठाने की सलाह दी है। इसके अलावा जिन जिलों में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, वहां सख्ती बरतने के लिए भी कहा गया है। इसके अलावा राज्यों से प्रभावित जिलों को लेकर रोजाना बैठकें करने और जिम्मेदार अधिकारियों से समीक्षा करने के लिए भी कहा है।

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि कोरोना जांच को लेकर राज्यों से बार-बार आरटी-पीसीआर पर ध्यान देने के लिए कहा जा रहा है। हाल ही में नए निर्देशों के तहत रैपिड जांच में निगेटिव मिलने वाले व्यक्ति की आरटी-पीसीआर जांच को अनिवार्य किया है। ऐसा करने से राज्य काफी हद तक संक्रमण के फैलाव को रोकने में सफलता हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन राज्यों में उच्च स्तरीय टीमों को भेजा गया है, वहां जिला स्तर पर समीक्षा की जाएगी। फील्ड पर जाकर वहां की चुनौतियां और कारणों पर समीक्षा की जाएगी। इसके आधार पर ही आगे की रणनीति तैयार होगी।


एक दिन में मिले 13 हजार से ज्यादा मरीज
देश में बुधवार को 13 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले एक दिन में 13,742 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 14,037 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने के चलते चार दिन बाद पहली बार सक्रिय मरीजों में 399 की कमी भी आई है। उपचार के दौरान 104 मरीजों की मौत हुई है। हालांकि राहत की खबर यह है कि 19 राज्यों में एक भी मौत नहीं हुई है। केवल दो ही राज्यों में 10 या उससे अधिक लोगों की मौत हुई है।

इन राज्यों में बढ़े सक्रिय मरीज
आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक दिन में देश के कुछ राज्यों में सक्रिय मरीज तेजी से बढ़े हैं। जम्मू-कश्मीर में 31, हरियाणा में 34, मध्यप्रदेश में 47, तेलंगना में 48, गुजरात 54, पंजाब 128 और महाराष्ट्र में 298 सक्रिय मरीज बढ़े हैं। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो देश के 12 राज्यों में प्रतिदिन 100 से अधिक नए संक्रमित मामले औसतन देखने को मिले हैं। इनमें से दो राज्य केरल और महाराष्ट्र में यह आंकड़ा चार हजार से भी ज्यादा देखने को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed