फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central government have no money for states, says rahul gandhi on gst

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना कहा, राज्यों को देने के लिए केंद्र के पास नहीं है पैसे

Tue, 13 Oct 2020 03:06 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 13 Oct 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
central government have no money for states, says rahul gandhi on gst
राहुल गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल ने जीएसटी क्षतिपूर्ति के लिए कर्ज लेने संबंधी केंद्र सरकार के प्रस्ताव को कई राज्य सरकारों द्वारा स्वीकार किए जाने को लेकर उन पर कटाक्ष किया और सवाल किया कि कई मुख्यमंत्री लोगों का भविष्य प्रधानमंत्री के पास क्यों ‘गिरवी रख रहे हैं।’ साथ ही उन्होंने सरकार पर बड़े उद्योगपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने 8,400 करोड़ के विमान खरीद का हवाला देते हुए फिजूलखर्ची की बात कहते हुए तंज कसा है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में एक के बाद एक कई सवाल किए।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, 1. केंद्र ने राज्यों से जीएसटी राजस्व देने का वादा किया। 2. प्रधानमंत्री और कोविड ने अर्थव्यवस्था को चकनाचूर कर दिया। 3. प्रधानमंत्री ने कोरपोरेट्स को 1.4 लाख करोड़ की टैक्स में छूट दी, 8400 करोड़ में दो हवाई जहाज खरीदे। 4. केंद्र के पास राज्यों को देने के लिए पैसा नहीं। 5. वित्त मंत्री ने राज्यों से कहा, कर्ज लो। आपके मुख्यमंत्री मोदी के लिए अपना भविष्य क्यों गिरवी रख रहे हैं?।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के पास गिरवी रख रहे भविष्य
कांग्रेस नेता ने कहा, केंद्र के पास राज्यों को देने के लिए पैसा नहीं है। वित्त मंत्री कहती हैं, कर्ज लो। आप लोगों (जनता) के मुख्यमंत्री आपके भविष्य को प्रधानमंत्री के पास गिरवी क्यों रख रहे हैं? गौरतलब है कि जीएसटी संग्रह में कमी की क्षतिपूर्ति के लिए कुल 21 राज्यों ने 97,000 करोड़ रुपये कर्ज लेने के केंद्र के विकल्प का समर्थन किया है। ये राज्य मुख्य रूप से भाजपा शासित और उन दलों की सरकार वाले हैं जो विभिन्न मुद्दों पर केंद्र की नीतियों का समर्थन करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed