{"_id":"5e5f6d5c8ebc3ec7565ef9c3","slug":"central-government-has-proposed-to-form-a-national-retail-trade-policy-says-piyush-goyal","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा में बोले पीयूष गोयाल, राष्ट्रीय खुदरा व्यापार नीति बनाने का प्रस्ताव रखा गया है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा में बोले पीयूष गोयाल, राष्ट्रीय खुदरा व्यापार नीति बनाने का प्रस्ताव रखा गया है
Wed, 04 Mar 2020 02:27 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 04 Mar 2020 02:27 PM IST
विज्ञापन
पीयूष गोयल (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि खुदरा व्यापार के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिहाज से राष्ट्रीय खुदरा व्यापार नीति बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। लोकसभा में नामा नागेश्वर राव के प्रश्न के लिखित उत्तर में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, सरकार ने खुदरा क्षेत्र की वृद्धि में बाधा डालने वाले नियमों और विनियमों को सरल बनाने सहित खुदरा व्यापार के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए एक राष्ट्रीय खुदरा व्यापार नीति बनाने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
खुदरा व्यापार नीति के कार्यान्वयन की समय-सीमा के सवाल पर मंत्री ने कहा कि नीति को तैयार करने के बाद ही लागू किया जाएगा, इसलिए इसके कार्यान्वयन की समय-सीमा बताना संभव नहीं है।
विज्ञापन