फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government gives 6,195 crores to 14 states, amount released under 15th Finance Commission

केंद्र ने 14 राज्यों को दी 6,195 करोड़ की मदद, 15वें वित्त आयोग  के तहत  जारी की गई राशि

Sat, 12 Sep 2020 06:26 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 12 Sep 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
Central government gives 6,195 crores to 14 states, amount released under 15th Finance Commission
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई

केंद्र सरकार ने 14 राज्यों को 6,195 करोड़ रुपये की मदद मुहैया कराई है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने शुक्रवार को ट्वीट में बताया कि 10 सितंबर, 2020 को 14 राज्यों को बंटवारे के बाद राजस्व घाटा अनुदान की छठी समान मासिक किस्त के रूप में 6,195.08 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के तहत यह राशि जारी की गई है। 

विज्ञापन


ट्वीट में कहा गया है कि इस रकम से राज्यों को कोरोना महामारी के प्रभाव से उबरने और अतिरिक्त संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी। केंद्र की ओर से जिन राज्यों को मदद दी गई है, उनमें आंध्र प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम. नगालैंड, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
विज्ञापन


इससे पहले 2020-21 की अप्रैल-अगस्त के दौरान राज्यों की इतनी राशि का अनुदान जारी किया गया था। वित्त आयोग राज्यों के राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार को तंत्र उपलब्ध कराता है। इसे केंद्रीय करों में राज्यों के हिस्से बंटवारे के बाद राजस्व घाटा अनुदान कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed