{"_id":"5eaa3492f0e0181d6c5416d6","slug":"central-government-employees-need-ok-from-aarogya-setu-before-setting-off-for-their-work-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम पर लौटने के लिए केंद्रीय कर्मचारियों को चाहिए आरोग्य सेतु एप की 'हां'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
काम पर लौटने के लिए केंद्रीय कर्मचारियों को चाहिए आरोग्य सेतु एप की 'हां'
Thu, 30 Apr 2020 08:06 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 30 Apr 2020 08:06 AM IST
विज्ञापन
आरोग्य सेतु एप (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्रीय कर्मचारियों से बुधवार को अपने-अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने के लिए कहा गया। उनसे कहा गया कि कार्य स्थल पर आने से पहले वे इस बात की पुष्टि करें कि वे सुरक्षित या कम जोखिम वाली श्रेणी में आते हैं।
विज्ञापन
सभी सरकारी कर्मचारियों की बेहतर सुरक्षा के लिए दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करते हुए, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने कार्यालय आना शुरू करने से पहले अपने आउटसोर्स कर्मियों सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एप पर अपनी स्थिति एक बार चेक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यदि कर्मचारी हाल ही में किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं जिसके आधार पर एप पर उनकी स्थिति मध्यम या उच्च जोखिम वाली दिखाती है तो उन्हें कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। उन्हें 14 दिनों के लिए खुद को अलग-थलग कर लेना है जब तक कि उनकी स्थिति सुरक्षित और कम जोखिम वाली नहीं हो जाती।
विज्ञापन
क्या है आरोग्य सेतु मोबाइल एप
आरोग्य सेतु एप को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए उद्देश्य से बनाया गया है। आरोग्य सेतु एप लोगों को बताएगा कि आप किसी कोरोना संक्रमित शख्स के संपर्क में आए हैं या नहीं। इसके अलावा इस एप से आप यह भी पता लगा सकते हैं कि आपको कोरोना संक्रमण का कितना खतरा है।
ऐसे करता है काम
आरोग्य सेतु एप हिंदी, अंग्रेजी और मराठी समेत 11 भाषाओं में उपलब्ध है। इस एप में कोरोना वायरस से रोकथाम के तरीके भी बताए गए हैं। इसके अलावा यह एप आपकी लोकेशन और ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर बताएगा कि आपको कोरोना संक्रमण का खतरा है या नहीं।
एप को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड करने के बाद नाम और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्टर करना होगा। इसके बाद भाषा का चुनाव करना होगा। एप को खोलते ही ये एप बताएगा कि आपको कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा है या नहीं।