फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central government drafted for corona virus vaccine

कोरोना वायरस की वैक्सीन के लिए केंद्र सरकार ने ड्राफ्ट किया तैयार

Wed, 23 Sep 2020 06:59 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 23 Sep 2020 06:59 AM IST
विज्ञापन
Central government drafted for corona virus vaccine
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर जहां भारत सहित दुनिया भर के वैज्ञानिक अनुसंधान में जुटे हुए हैं। वहीं केंद्र सरकार ने वैक्सीन को लेकर ड्राफ्ट तैयार कर लिया है जिसमें आगामी 12 अक्तूबर तक सुझाव मांगे गए हैं। इन नए दिशा निर्देशों के अनुसार, कम से कम 50 फीसदी लोगों में वैक्सीन का असर दिखाई देने पर ही उसे अनुमति दी जा सकती है। इसके अलावा उन वैक्सीन का भी इसमें जिक्र किया गया है जिनके जरिये संक्रमित मरीज को गंभीर अवस्था में जाने से रोका जा सकता है।केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की ओर से यह ड्रॉफ्ट तैयार किया है।

विज्ञापन


दरअसल, भारत में अभी तक करीब 30 समूह वैक्सीन अनुसंधान पर जुटे हैं। इसमें भारत बॉयोटेक और कैडिला कंपनी का परीक्षण भी शामिल है जोकि दूसरे चरण में चल रहा है। इसके अलावा रूस और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से तैयार वैक्सीन का परीक्षण भी भारत में किया जाना है। इसी के चलते सरकार ने वैक्सीन के आने से पहले दिशा निर्देशों को तैयार किया है जिसे अंतिम मंजूरी मिलने के बाद पूरे नियम कानून के साथ लागू किया जाएगा। वैक्सीन की डोज बाजार में ले जाने से पहले कसौली स्थित लैब से अनुमति लेना भी जरूरी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed