फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government: Dr. Jitendra Singh says Divyang children of deceased government employees will get increased pension

वित्तीय सहायता : डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा- मृत सरकारी कर्मियों के दिव्यांग बच्चों को बढ़कर मिलेगी पेंशन 

Mon, 09 Aug 2021 04:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 09 Aug 2021 04:43 AM IST
सार

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य उन दिव्यांगों के जीवन को सुगम बनाने और आर्थिक स्थिति बेहतर करना है, जिन्हें अधिक चिकित्सा देखभाल एवं वित्तीय सहायता की जरूरत होती है।

विज्ञापन
Central Government: Dr. Jitendra Singh says Divyang children of deceased government employees will get increased pension
Dr. Jitendra Singh - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि किसी मृत सरकारी कर्मचारी/पेंशनभोगी के दिव्यांग बच्चों को पारिवारिक पेंशन बढ़कर मिलेगी। इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऐसे बच्चों की गरिमा और देखभाल पर विशेष जोर देने के अनुरूप है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य उन दिव्यांगों के जीवन को सुगम बनाने और आर्थिक स्थिति बेहतर करना है, जिन्हें अधिक चिकित्सा देखभाल एवं वित्तीय सहायता की जरूरत होती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेंशन नियम 1972 के तहत परिवार पेंशन के लिए किसी मृत सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी के बच्चे/भाई-बहन की पात्रता के लिए आय मानदंड को उदार बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के अन्य सदस्यों के मामले में पेंशन संबंधी पात्रता अशक्त बच्चे/भाई-बहन के समान लागू नहीं की जा सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed