{"_id":"5ea99d9d786a6779d80cd24d","slug":"central-government-directs-its-employees-to-download-aarogya-setu-app-and-only-go-to-work-if-it-indicates-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र का कर्मियों को निर्देश, 'आरोग्य सेतु' एप डाउनलोड करें, खतरा न होने पर ही काम पर जाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र का कर्मियों को निर्देश, 'आरोग्य सेतु' एप डाउनलोड करें, खतरा न होने पर ही काम पर जाएं
Wed, 29 Apr 2020 09:00 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने बुधवार को अपने 48.34 लाख कर्मचारियों को तत्काल 'आरोग्य सेतु' मोबाइल एप डाउनलोड करने और इस पर यात्रा के लिए 'सुरक्षित' स्थिति दर्शाए जाने पर ही कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। कार्मिक मंत्रालय द्वारा सख्ती से अमल के निर्देशों के साथ जारी आदेश में केंद्र ने अपने अधिकारियों, कर्मचारियों और आउटसोर्स किए गए कर्मियों को तत्काल एप डाउनलोड करने को कहा है। सरकार द्वारा विकसित आरोग्य सेतु एप्लिकेशन लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के जोखिम का आकलन करने में मदद करता है।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया, 'आरोग्य सेतु एप पर अपने आसपास की स्थिति की समीक्षा करने और एप में 'सुरक्षित' या 'कम जोखिम' के संकेत मिलने पर ही कार्यालय जाएं।'
विज्ञापन
अधिकारियों और कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि यदि एप्लिकेशन में 'ब्लूटूथ प्रॉक्सिमिटी' के आधार पर, हाल ही में संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने को लेकर 'मध्यम' या 'उच्च जोखिम' का संदेश मिलता है तो वे कार्यालय ना जाएं और 'सुरक्षित' या 'कम जोखिम' की स्थिति का संकेत मिलने तक स्वयं को 14 दिनों के लिए पृथक-वास में रखें ।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सभी विभागों में संयुक्त सचिव (प्रशासन) की जिम्मेदारी होगी कि निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित हो। आदेश में कहा गया है 'मंत्रालय अथवा विभाग सभी संबंधित स्वायत्त, वैधानिक निकायों, पीएसयू आदि को समान निर्देश जारी कर सकते हैं।' उप सचिव और उससे ऊपर के स्तर के अधिकारी पहले ही सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए अपने अपने कार्यालय जा रहे हैं। केंद्र सरकार के सभी विभागों के कार्यालयों को उप सचिव स्तर से नीचे केवल एक तिहाई कर्मचारियों को क्रमबद्ध व्यवस्था के अनुसार बुलाने के लिए कहा गया है।