फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government decided to extend the tenure of DIG in CBI

CBI: केंद्र सरकार ने सीबीआई में डीआईजी के कार्यकाल को बढ़ाने का किया फैसला, दो एसपी को भी दिया तोहफा

Tue, 22 Aug 2023 08:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 22 Aug 2023 08:22 PM IST
सार

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि सक्षम प्राधिकारी ने मोहित गुप्ता के डीआईजी, सीबीआई के कार्यकाल को चार सितंबर 2023 से तीन सितंबर 2024 एक साल तक बढ़ाने के लिए मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन
Central Government decided to extend the tenure of DIG in CBI
केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय - फोटो : Twitter

विस्तार

केंद्र ने केंद्रीय जांच ब्यूरो के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मोहित गुप्ता के कार्यकाल को अगले साल सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। मोहित गुप्ता उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) 2006 बैच के अधिकारी हैं। 
विज्ञापन


कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि सक्षम प्राधिकारी ने मोहित गुप्ता के डीआईजी, सीबीआई के कार्यकाल को चार सितंबर 2023 से तीन सितंबर 2024 एक साल तक बढ़ाने के लिए मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रघुरामराजन ए और विद्युत विकास के कार्यकाल को भी बढ़ाया गया है। रघुरामराजन नागालैंड कैडर के 2012 बैच के आईपीएस अफसर हैं। उनके कार्यकाल को 16 सितंबर 2023 से 15 सितंबर 2025 तक एसपी, सीबीआई के तौर पर दो साल के लिए बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत विकास के कार्यकाल को एक सितंबर 2023 से 19 फरवरी 2024 तक बढ़ाया गया है, वह 2008 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और केंद्रीय उत्पाद शुल्क) अधिकारी हैं।

जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव नए एनजीटी चेयरमैन नियुक्त

कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और वह बुधवार से अपना कार्यभार संभालेंगे।  6 जुलाई, 2023 को केंद्र ने न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की सेवानिवृत्ति के बाद न्यायमूर्ति शिव कुमार सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया था। 

एनजीटी के सूत्रों ने बताया कि न्यायमूर्ति श्रीवास्तव की नियुक्ति का आदेश सोमवार को जारी किया गया। एनजीटी के रजिस्ट्रार जनरल अंकित सिंगला ने नियुक्ति की पुष्टि करते हुए कहा कि न्यायमूर्ति श्रीवास्तव का स्वागत समारोह बुधवार को होगा।


न्यायमूर्ति श्रीवास्तव 11 अक्टूबर, 2021 से 30 मार्च, 2023 तक कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। 31 मार्च, 1961 को जन्मे न्यायमूर्ति श्रीवास्तव ने दो फरवरी, 1987 को वकील के रूप में पंजीकरण कराया था। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस की। 18 जनवरी 2008 को वे मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए। वे 15 जनवरी, 2010 को स्थायी न्यायाधीश बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed