{"_id":"5f9a8f3a8ebc3e9bdf4623f0","slug":"central-government-cabinet-briefing-prakash-javadekar-is-informed-about-the-decisions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब खाद्यान्न की पैकिंग जूट के बैग में करना अनिवार्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब खाद्यान्न की पैकिंग जूट के बैग में करना अनिवार्य
Thu, 29 Oct 2020 03:32 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 29 Oct 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुरुवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। जावड़ेकर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा इथेनॉल की खरीद के लिए तंत्र को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जूट सामग्री में अनिवार्य पैकेजिंग के लिए मानदंडों के विस्तार को मंजूरी दी है। ऐसा जूट के बैग को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि अब खाद्यान्न की 100 फीसदी और चीनी की 20 फीसदी पैकिंग जूट के बैग में होगी। इन बैगों की कीमतों का निर्धारण समिति करेगी।
विज्ञापन
The Union Cabinet has approved the extension of norms for mandatory packaging in Jute materials. 100% of the food-grains & 20% of the sugar to be mandatorily packaged in diversified jute bags: Union Minister Prakash Javadekar pic.twitter.com/e1vNXUJsmB
— ANI (@ANI) October 29, 2020
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देशभर में चयनित 736 बांधों की सुरक्षा और परिचालन प्रदर्शन में सुधार के लिए बाहरी सहायता प्राप्त 'बांध पुनर्वास और सुधार परियोजना' के दूसरे और तीसरे चरण को भी मंजूरी दी है। इस परियोजना पर कुल 10,211 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस परियोजना को अप्रैल 2021 से मार्च 2031 तक लागू किया जाएगा।
Trending Videos
एथनॉल की कीमतों में बढ़ोतरी, किसानों को होगा लाभ
केंद्र सरकार ने गुरुवार को एथनॉल की कीमतों में भी 3.34 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इस फैसले से किसानों को फायदा होगा साथ ही तेल आयात के खर्च में भी कमी आएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने गन्ने से बनने वाले एथनॉल की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लेते हुए उसे 59.48 रुपये से बढ़ाकर 62.65 रुपये प्रति लीटर कर दिया है।