{"_id":"60bc7cde7eefa448f148a06c","slug":"central-government-burst-myths-around-central-vista-project-says-several-claims-mischievously-exaggerated","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल विस्टा परियोजना: केंद्र सरकार ने विपक्ष के आरोपों को किया खारिज, कहा- बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए सभी दावे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सेंट्रल विस्टा परियोजना: केंद्र सरकार ने विपक्ष के आरोपों को किया खारिज, कहा- बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए सभी दावे
Sun, 06 Jun 2021 01:14 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:14 PM IST
सार
सेंट्रल विस्टा परियोजना को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को केंद्र सरकार ने खारिज किया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि विपक्ष की ओर से फैलाए गए सभी फर्जी दावे बढ़ा-चढ़ाकर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सेंट्रल विस्टा परियोजना
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल के दौरान सेंट्रल विस्टा परियोजना के काम को लेकर केंद्र सरकार को विपक्ष की ओर से घेरा गया। केंद्र पर लगे सभी आरोपों को हटाने के लिए सरकार ने एक डॉक्यूमेंट जारी किया है, जो सेंट्रल विस्टा से जुड़े सभी फर्जी दावों को खारिज करता है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विपक्ष की आपत्तियों को विचित्र बताते हुए कांग्रेस पर हमला बोला।
विज्ञापन
बता दें कि विपक्ष ने आरोप लगाया था कि महामारी के समय केंद्र सरकार 20,000 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम कर रही है, जिस पर पलटवार करते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इसकी कल्पना महामारी के समय से पहले साल 2019 में की गई थी। केंद्रीय मंत्री की ओर से कहा गया कि नए संसद भवन की लागत 862 करोड़ रुपये है और सेंट्रल विस्टा एवेन्यू की लागत 477 करोड़ रुपये है। कुल मिलाकर ये लागत 1300 करोड़ रुपये की है।
विज्ञापन
वहीं हरदीप सिंह पूरी की ओर से कहा गया कि आरोप है कि पीएम का नया घर 13,450 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें 10 इमारत बन रही हैं और पीएम के आवास के लिए टेंडर भी नहीं निकला है। मंत्री ने कहा कि पीएम आवास की लागत को बढ़ा-चढ़ाकर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से जारी डॉक्यूमेंट में कहा गया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार केंद्रीय बजट में 137 फीसदी की बढ़ोतरी की गई। वहीं कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए अलग से 35000 करोड़ का आवंटन किया गया है। नए संसद भवन की जरूरत के बारे में बताते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मौजूदा संसद भवन काफी कमजोर है और बड़े भूकंप से बड़ा नुकसान हो सकता है।
इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि नई बिल्डिंग सेस्मिक जोन-4 में बनाई जा रही है और यहां खतरा कम है। हरदीप सिंह पुरी ने यह भी कहा कि इससे हरियाली बढ़ेगी और इसकी जरूरत है।