फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central Government ask jammu kashmir to review security parameter and deploy crpf at jail

केंद्र की जम्मू-कश्मीर सरकार को नसीहत, जेलों पर तैनात करें सीआरपीएफ

Fri, 09 Feb 2018 06:41 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Fri, 09 Feb 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
Central Government ask jammu kashmir to review security parameter and deploy crpf at jail
crpf jawan

पाकिस्तानी आतंकी के फरार होने के बाद केंद्र सरकार ने शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर सरकार से राज्य की जेलों में और कैदियों के ले आते-जाते वक्त सुरक्षा की समीक्षा करने का आदेश दिया है। साथ ही गृह मंत्रालय ने सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों, जिसके लिए जेलों में सीआरपीएफ तैनात की जाए। जेल के बाहर ही नहीं भीतर भी इन जवानों की तैनात के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन


मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। राज्य सरकार को ऐसी घटनाएं रोकने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यह कदम एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद उठाया गया है, जो पाकिस्तानी आतंकी नावेद जाट के फरार होने के बाद हुई थी। वह श्रीनगर सेंट्रल जेल में बंद था और अस्पताल से फरार हो गया था। कुछ आतंकी दो पुलिसकर्मियों को गोली मारकर उसे छुड़ा ले गए थे। श्रीनगर जेल के अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है और डिविजनल कमिश्नर की ओर से उच्चस्तरीय जांच का आदेश दे दिया गया है। उधर, राज्य सरकार ने डीजी जेल एसके मिश्रा का तबादला कर, उनकी जगह दिलबाग सिंह को नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


दूसरी जेलों में भेजे जाएंगे आतंकी 

गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से कहा है कि वह सुरक्षा खामियों को दूर करे और जांच करें कि क्यों उच्च सुरक्षा वाले कैदी को अस्पताल की ओपीडी में भेजा गया। श्रीनगर सेंट्रल जेल में बंद अन्य कैदियों की सुरक्षा की समीक्षा करने को कहा गया है। साथ की कुछ आतंकियों को जम्मू, उदयपुर, लेह और दूसरी जगहों पर स्थित जेलों में भेजा जा सकता है। अभी 16 पाकिस्तानी कैदी श्रीनगर जेल में हैं, जिसमें से सात को जम्मू भेजा जाएगा। बाकी को अन्य जेलों में भेजने पर विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed