{"_id":"5e5132f78ebc3ef3e4114222","slug":"central-government-50-850-crores-disbursed-under-pradhan-mantri-kisan-yojana","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत वितरित हो चुके हैं 50,850 करोड़ रुपये: सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत वितरित हो चुके हैं 50,850 करोड़ रुपये: सरकार
Sat, 22 Feb 2020 07:33 PM IST
Trainee Trainee
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 22 Feb 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana
- फोटो : DD News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत किसानों के बीच अभी तक 50,850 करोड़ रुपये का वितरण किया गया है। इस योजना के 24 फरवरी को एक साल पूरे होने वाले हैं। कृषि मंत्रालय ने इससे पहले योजना से जुड़ी जानकारियां साझा की हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में गोरखपुर में पिछले साल 24 फरवरी को इस योजना की औपचारिक शुरुआत की थी। इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन किस्तों में छह हजार रुपये की मदद मिलती है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के 24 फरवरी 2020 को एक साल होने वाले हैं।
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि देशभर में किसानों के परिवार को आय में मदद करने के लिये तथा उन्हें कृषि कार्यों समेत घरेलू खर्च में सक्षम बनाने के लिये इस योजना की शुरुआत की गयी थी। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार अभी तक 50,850 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का वितरण कर चुकी है।
विज्ञापन
कृषि गणना 2015-16 के आकलन के अनुसार, इस योजना में 14 करोड़ किसानों को लाभ मिल सकता है। इस साल 20 फरवरी तक 8.46 करोड़ किसानों को योजना की राशि मिल चुकी है। यह योजना दिसंबर 2018 से लागू है। लाभार्थियों की पहचान करने की समयसीमा एक फरवरी 2019 रखी गयी थी।
यह काम राज्य सरकारों के जिम्मे था। । इस योजना के तहत शुरुआत में सिर्फ उन छोटे किसानों को लाभ मिलना था, जिनके पास दो एकड़ या इससे कम खेत हैं। हालांकि बाद में इसका सभी छोटे बड़े किसानों को इसका पात्र बना दिया गया।