फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Central civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri addresses media live updates vande bharat mission covid 19

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर अमेरिका और फ्रांस के साथ हुआ द्विपक्षीय समझौता : पुरी

Thu, 16 Jul 2020 09:50 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 16 Jul 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Central civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri addresses media live updates vande bharat mission covid 19
हरदीप सिंह पुरी - फोटो : एएनआई

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को वंदे भारत मिशन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन की वजह से बंद अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा को दोबारा शुरू करने को लेकर जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुरी ने बताया कि एयर फ्रांस एयरलाइन 18 जुलाई से एक अगस्त तक दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू से पेरिस के लिए 28 उड़ानों का संचालन करेगी। इसके अलावा अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइन की 18 उड़ानें 17 से 31 जुलाई के बीच भारत आएंगी। 
विज्ञापन


अमेरिकी विमानन सेवा यूनाइटेड एयरलाइंस 17 से 31 जुलाई तक भारत और अमेरिका के बीच 18 उड़ानें संचालित करेगी। यूनाइटेड एयरलाइंस दिल्ली और नेवार्क के बीच रोज जबकि दिल्ली और सैन फ्रांसिस्को के बीच सप्ताह में तीन दिन उड़ानें संचालित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन और जर्मनी के साथ भी जल्द होगा समझौता

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ब्रिटेन के साथ भी ऐसा ही समझौता करना चाहता है जिसके बाद दिल्ली-लंदन के बीच रोज दो उड़ानें संचालित होंगी। जर्मनी की लुफ्तांसा एयरलाइन के साथ समझौता लगभग होने वाला है। हम उसके अनुरोध को अनुमति देने की प्रक्रिया में हैं।


पुरी ने कहा कि हमारे पास अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बहुत मांग आ रही है, लेकिन हमें सावधान रहना होगा। हमें उतनी ही उड़ानों को अनुमति देनी होगी, जिनका हम आसानी से प्रबंधन कर सकते हैं। बता दें कि देश में 23 मार्च से अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा सेवा पर प्रतिबंध लगा हुआ है। 

समझौते के तहत भारत से एअर इंडिया के विमान फ्रांस और अमेरिका के लिए उड़ान भरेंगे। यह दो देशों के बीच ऐसी द्विपक्षीय व्यवस्था है जिसके तहत दोनों देशों की विमानन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित कर सकती हैं। एयर इंडिया ने इन देशों के लिए वंदे भारत मिशन की उड़ानों का किराया भी कम किया है। 

दीपावली तक संचालित होने लगेंगी आधी से ज्यादा घरेलू उड़ानें

पुरी ने कहा, 'हम यह मान कर चल रहे हैं कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रसार से पहले देश में जितनी घरेलू उड़ानों का संचालन हो रहा था उसका करीब 55 से 60 फीसदी उड़ानों का संचालन इस साल दीपावली तक होने लगेगा। मैंने सोचा था कि 15 जुलाई तक हम 33 फीसदी घरेलू उड़ानों का संचालन शुरू कर सकेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।' 



वंदे भारत मिशन को लेकर पुरी ने कहा कि अब तक दो लाख 80 हजार भारतीयों को विदेशों से वापस लाया गया है। दुबई और यूएई से बड़ी संख्या में भारतीय को स्वदेश लाया गया। वहीं, अमेरिका से 30 हजार भारतीयों को इस मिशन के तहत वापस लाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed