फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   central minister kiren rijiju says rahul gandhi is disaster for nation 

राहुल के कमेंट पर किरण रिजिजू का पलटवार- वे देश के लिए डिजास्टर से कम नहीं

Fri, 27 Oct 2017 09:25 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Fri, 27 Oct 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
 central minister kiren rijiju says rahul gandhi is disaster for nation 
किरण रिजिजू - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना एक आपदा से की है। उन्होंने राहुल गांधी की ओर से देश की अर्थव्यवस्था को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर अपनी बात रखी। दिल्ली के ज्वाहर लाल नेहरू स्टेडियम में स्पेशल सेंटर फॉर डिजास्टर रिसर्च के लॉन्च के दौरान रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी किसी डिजास्टर से कम नहीं है।

विज्ञापन


रिजिजू ने साफ इशारा दिया है कि राहुल देश के लिए एक बड़ा खतरा है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने भी एक कार्यक्रम में राहुल का तीखा विरोध किया। उन्होंने कहा कि राहुल अपने इन्हीं बचकानी टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: GST को लेकर राहुल का जेटली पर तंज- आप किसी से कम नहीं पर आपकी दवा में दम नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि देश ही नहीं खुद उनकी पार्टी उनके बचकाने बयानों पर ट्रोल होना पड़ता है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी वहां चुनाव जरूर जीत जाती है, जहां राहुल प्रचार करने जाते हैं। इससे पहले राहुल ने मोदी सरकार की नीतियों, आर्थिक सुधारों नोटबंदी और जीएसटी को लेकर आक्रामक तेवर दिखाए। राहुल ने जीएसटी को फिर गब्बर सिंह टैक्स बताते हुए कहा कि जो गब्बर सिंह टैक्स लगा है वो टैक्स आतंकवाद की सुनामी लाया है। जीएसटी को बदलना ही पड़ेगा।

राहुल बोले- 'ये मोदी मेड डिजास्टर है'

 central minister kiren rijiju says rahul gandhi is disaster for nation 

इस साल नए मानक और प्रणाली के मुताबिक भी विकास दर 4.2 प्रतिशत है। ये मोदी मेड डिजास्टर है। वित्त मंत्री अरुण जेटली कहते हैं कि सब ठीक है। कारोबार डूब रहे हैं लेकिन जेटली जी हर दिन टीवी पर आते हैं और कहते हैं कि सब ठीक है। उनका कहना है कि 2019 के बाद सब ठीक हो जाएगा। 

उनका कहना है कि केंद्र में उनकी सरकार आने पर जीएसटी की समीक्षा की जाएगी। पांच सौ और हजार के नोट बंद करने को लेकर आठ नवंबर को नोटबंदी की बरसी के रूप में मनाएंगे। राहुल ने ये बात बृहस्पतिवार को पीएचडी चैम्बर्स ऑफ कामर्स के 112वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के समापन सत्र में कही। 

राहुल ने कहा कि मोदी सरकार में विश्वास मर चुका है सरकार सबको चोर समझती है। प्रधानमंत्री को ये बुनियादी बात समझ नहीं आई कि सभी कैश ब्लैक नहीं होता और पूरा ब्लैक कैश नहीं होता। प्रधानमंत्री ने अपनी ताकत का इस्तेमाल बड़ी छाती और छोटे दिल से किया। कारोबार विश्वास से चलता है इस सरकार में लोगों का विश्वास खत्म हो चुका है। सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी से लोगों पर एक साथ डबल फायर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed