फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centeral government can soon make inquiry committee for me too cases

मीटू मामलों की जांच के लिए केंद्र सरकार जल्द कर सकती है कमेटी का एलान 

Wed, 17 Oct 2018 03:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Oct 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
Centeral government can soon make inquiry committee for me too cases

मी टू पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जांच कमेटी पर मंत्रालय का दावा है कि एक दो दिन में एलान हो जायेगा। उधर कैंपेन को लेकर केंद्र सरकार के रवैये पर महिला संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है। भारतीय महिला प्रेस क्लब ने गृहमंत्री, महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग को चिट्टी लिख इस मामले में न्याय की गुहार लगाई। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक कमेटी में सदस्यों की संख्या जो कि पांच होगी को लेकर बातचीत जारी है। इसके अलावा अगर यह कमेटी जस्टिस वर्मा कमेटी की तर्ज पर है तो इसकेलिए कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा। 

विज्ञापन


साथ ही कमेटी की जांच समयावधि और नियमावली भी इसी के मुताबिक तय करने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। अधिकारी के मुताबिक इस पर एक दो  दिन में फैसला हो जाएगा। आईडब्ल्यूपीसी की गृहमंत्री को लिखी चिट्टी में कहा गया है कि महिला पत्रकार अपने आप को खासा ठगा सा महसूस कर रही है। केंद्र की एनडीए सरकार में एक वरिष्ठ मंत्री के खिलाफ  कई महिला पत्रकारों द्वारा यौन उत्पीडन और यौन उत्पीडन के आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद अब तक केंद्र सरकार और मंत्रालय ने विदेश मामलों में राज्य मंत्री की शिकायतों की लंबी सूची के बावजूद अब तक किसी भी स्तर पर यौन उत्पीडन के गंभीर आरोपों सहित शिकायतों की औपचारिक जांच तक शुरू नहीं की गई है। 
विज्ञापन


इसके बजाय शिकायतों करने वाली महिलाओं को ही जिम्मेदार ठहराया गया। कार्यस्थल पर महिलाओं के अनुकूल माहौल बनाने के लिए संस्थाओं पर दबाव बनाने की जिम्मेदारी सरकार की है। ताकि महिलाओं को सुरक्षित महसूस हो सके। इस तरह केआरोपों के प्रकाश में महिला  प्रेस क्लब ने उम्मीद जताई है कि सरकार यौन उत्पीडन के मामले में निष्पक्ष जांच कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed