{"_id":"605e5897e5fe456baf14e8cc","slug":"center-says-punjab-government-should-direct-transfer-msp-money-in-farmers-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने कहा: किसानों को एमएसपी राशि सीधे खातों में दे पंजाब सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र ने कहा: किसानों को एमएसपी राशि सीधे खातों में दे पंजाब सरकार
Sat, 27 Mar 2021 03:26 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 27 Mar 2021 03:26 AM IST
सार
- पंजाब आढ़ती संघ ने चेताया, राज्य सरकार निकाले समाधान वरना खरीद नहीं होने देंगे
विज्ञापन
किसान
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमएसपी खरीद पर केंद्र सरकार ने एक बार फिर पंजाब सरकार को आगाह किया है। केंद्र ने पंजाब सरकार को स्पष्ट किया कि खरीद का भुगतान सीधे किसान के खाते में दिया जाए।
विज्ञापन
केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के सचिव सुधांशु पांडे ने पंजाब की मुख्य सचिव को पिछले सप्ताह भेजे गए पत्र में कहा है, केंद्र की ओर से इस संदर्भ में जारी दिशा-निर्देशों को तुरंत प्रभाव से लागू कराया जाए।
विज्ञापन
देश के अन्य राज्यों की ही तरह पंजाब के किसानों को भी सीधे खाते में एमएसपी राशि दी जाए। इससे अंतिम छोर के तक किसान को अपनी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा। केंद्र ने यह भी स्पष्ट किया कि इस साल राज्य सरकार को कोई छूट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
केंद्र के मुताबिक यह सिस्टम पंजाब के किसानों को उसका हक दिलाने, पारदर्शी व्यवस्था की स्थापना और राज्य के बाहर से औने-पौने दाम पर लाकर एमएसपी मूल्य पर सरकार को फसल बेचने की कवायद को रोकने के लिए है।
दरअसल धान के सीजन में यूपी और बिहार समेत कई राज्यों से पंजाब में बेचने के लिए लाए जा रहे धान के ट्रक पकड़े गए थे। केंद्र ने कहा, उसका लक्ष्य किसी तरह से आढ़ती को मिलने वाले कमीशन और मंडी शुल्क के सिस्टम को प्रभावित करना नहीं है।