फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Center launches recruitment for 76,578 posts in paramilitary forces

सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ व अन्य अर्द्धसैनिक बलों में बंपर वैकेंसी, 76578 पदों पर होगी बहाली

Wed, 06 Feb 2019 10:14 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 06 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
Center launches recruitment for 76,578 posts in paramilitary forces
army recruitment

सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ समेत अन्य अर्द्धसैनिक बलों में बंपर वैकेंसी आई है। 76 हजार से भी ज्यादा पदों पर विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के जरिए बहाली होगी। इसके लिए फरवरी से मार्च तक लिखित परीक्षाएं होंगी। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में 76,578 रिक्तियां भरने के लिए एक बड़ा भर्ती अभियान शुरू किया है। इनमें 7,646 पद महिलाओं के लिए हैं। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन नौकरियों में से 54,953 पद कांस्टेबल कैडर के हैं, जिनके लिए कर्मचारी चयन आयोग(एसएससी) के जरिए भर्ती होगी।
विज्ञापन


कांस्टेबल के 54, 953 पदों में से, सबसे ज्यादा 21,566 पद सीआरपीएफ में हैं। इसके बाद बीएसएफ में 16,984 पद, एसएसबी में 8,546 पद, आईटीबीपी में 4,126 पद और असम राइफल्स में 3,076 पद हैं। बचे हुए अन्य पद सीआईएसएफ और अन्य सीएपीएफ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती के लिए एसएससी इस महीने कंप्यूटर आधारित परीक्षा लेगा। बताया गया है कि विभिन्न सीएपीएफ में उप निरीक्षक के 1,073 स्तर के पद हैं, जिनमें से 38 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। बीएसएफ में उपनिरीक्षक पद के लिए सबसे ज्यादा 508 रिक्तियां हैं। इसके बाद सीआरपीएफ में 274, एसएसबी में 206 और आईटीबीपी में 85 पद हैं।


एसएससी ही इन पदों पर फरवरी-मार्च में लिखित परीक्षा के जरिए सीधे भर्ती करेगा। सहायक कमांडेंट के 466 पद हैं, जिन पर संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) के जरिए भर्ती होगी। इसके अलावा, पदोन्नति पदों और चिकित्सा, पारामेडिकल, संचार तथा इंजीनियरिंग आदि जैसे पदों के लिए 2,086 नौकरियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed