फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Center issues advisory to all states regarding farmers Bharat bandh, here is all you need to know

आज सुबह 11 बजे से 3 बजे रहेगा भारत बंद, केंद्र ने राज्यों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

Tue, 08 Dec 2020 12:17 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 08 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Center issues advisory to all states regarding farmers Bharat bandh, here is all you need to know
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। सरकार और किसानों के बीच इसे लेकर वार्ताएं भी हुईं, लेकिन इसका कोई पुष्ट परिणाम अभी तक नहीं निकल पाया है। इसीलिए अपनी मांगों को लेकर किसानों ने आठ दिसंबर यानी मंगलवार को भारत बंद का एलान किया है।

विज्ञापन

 
इसे लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए देशव्यापी परामर्श जारी किया है। इसमें सरकार ने कहा है कि बंद के दौरान सुरक्षा कड़ी की जाए और शांति सुनिश्चित की जाए। वहीं, कांग्रेस ने कहा है कि भारत बंद के दौरान लोगों को होने वाली किसी भी समस्या के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी।

विज्ञापन

कोविड दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित हो

बंद को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशव्यापी परामर्श में कहा है कि राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासकों को सुनिश्चित करना चाहिए कि कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन किया जाए और सामाजिक दूरी बनाए रखी जाए। बता दें कि कांग्रेस, एनसीपी, द्रमुक, सपा, टीआरएस जैसे दलों ने बंद का समर्थन किया है।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मंत्रालय की ओर से जारी परामर्श में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बताया गया है कि आठ दिसंबर को होने वाले ‘भारत बंद’ के दौरान शांति व्यवस्था व धैर्य बनाए रखा जाए और एहतियाती कदम उठाए जाएं ताकि देश में कहीं भी अप्रिय घटना नहीं हो। 

इन सेवाओं पर रहेगी रोक

  • तीन राज्यों हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सभी मंडियां बंद रहेंगी। 
  • सुबह आठ बजे से लेकर शाम तीन बजे तक चक्का जाम रहेगा।
  • यातायात सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। बस और रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
  • आवश्यक चीजों जैसे दूध, फल और सब्जी पर रोक रहेगी। 
विज्ञापन

इन सेवाओं को मिलेगी बंद से छूट

  • एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी 
  • मेडिकल स्टोर खोले जा सकते हैं
  • अस्पताल सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे
  • शादियों पर कोई पाबंदी नहीं

बंद को लेकर यह बोले किसान नेता

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राजेश टिकैत ने कहा, हमारा विरोध शांतिपूर्ण है और हम इस तरह ही इसे जारी रखेंगे। कल का भारत बंद सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक है। यह हमारा विरोध दर्ज करने का सांकेतिक विरोध है। यह दिखाना है कि हम भारत सरकार की कुछ नीतियों का समर्थन नहीं करते हैं। 

टिकैत ने कहा कि हम आम आदमी के लिए समस्याएं पैदा नहीं करना चाहते। इसलिए, हम सुबह 11 बजे बंद शुरू करेंगे, ताकि वे अपने समय पर कार्यालय के लिए निकल सकें। कार्यालयों में काम के घंटे दोपहर तीन बजे तक समाप्त हो जाएंगे। एंबुलेंस, यहां तक कि शादियों जैसी सेवाएं भी हमेशा की तरह चल सकती हैं।  

बंगाल: वाम मोर्चा ने की भारत बंद को सफल बनाने की अपील

वाम मोर्चा के अध्यक्ष विमान बोस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के लोगों से नए कृषि कानूनों के खिलाफ आठ दिसंबर को किसान संगठनों की ओर से आहूत भारत बंद को पूरी तरह सफल बनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि इस आंदोलन एवं बंद को सफल बनाएं।

विमान बोस ने 16 वाम दलों और सहयोगी दलों की ओर से यह अपील करते हुए कहा कि प्रदर्शन कर रहे किसान केंद्र से कृषि कानूनों एवं बिजली (संशोधन) विधेयक 2020 को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का यह आंदोलन ऐतिहासिक हो गया है।

‘भारत बंद’ में शामिल नहीं होंगे व्यापारी, ट्रांसपोर्टर

व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और ट्रांसपोर्टरों के संगठन आल इंडिया ट्रांसपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन (एआईटीडब्ल्यूए) ने किसान संगठनों द्वारा मंगलवार को बुलाए गए ‘भारत बंद’ से अलग रहने की घोषणा की है। कैट ने सोमवार को कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को किसानों के ‘भारत बंद’ के दौरान दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में बाजार खुले रहेंगे। वहीं एआईटीडब्ल्यू ने भी घोषणा की है कि ‘भारत बंद’ के दौरान परिवहन या ट्रांसपोर्ट क्षेत्र का परिचालन सामान्य बना रहेगा।

कांग्रेस समेत इन्होंने किया बंद का समर्थन

किसानों द्वारा बुलाए गए इस भारत बंद को कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दल समर्थन दे रहे हैं। इनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), द्रमुक, समाजवादी पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और वामपंथी दल शामिल हैं। रेलवे यूनियन ने भी भारत बंद को अपना समर्थन दिया है, ऑल इंडिया रेलवेमैन फेडरेशन (एआईआरएफ) ने कहा है कि रेलवे यूनियन के सदस्य किसानों के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed