फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Center along with state government will also see the impact of Cabinet expansion

मंत्रिमंडल विस्तार: केंद्र ही नहीं राज्य की सरकारों में भी दिखेगा असर

Tue, 22 Aug 2017 09:13 PM IST
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 22 Aug 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
 Center along with state government will also see the  impact of Cabinet expansion
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार का असर केंद्र सरकार तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसकी लपट भाजपा शासित राज्यों की सरकारों तक भी पहुंचेगी। खासतौर से चुनावी राज्य वाले पार्टी सरकारों में भी बदलाव होगा।

विज्ञापन


भाजपा आलाकमान ने राजस्थान की वसुंधरा राजे, मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह चौहान के अलावा छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री रमन सिंह को बेशक जीवन दान दे दिया है। लेकिन तीनों ही मुख्यमंत्रियों को कमजोर कड़ी ठीक करने को कहा गया है। यानि की राज्य सरकारों में शामिल नकारा मंत्रियों को सरकार से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


छत्तीसगढ में विवादों का सामना कर रहे वरिष्ठ मंत्री बृज मोहन अग्रवाल की रमन सिंह सरकार से छुट्टी तय मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि 11 दिन पहले अमित शाह ने सूबे के मुख्यमंत्री रमन सिंह और बृजमोहन को दिल्ली तलब कर दोनों की तगड़ी क्लास ली थी। इसके बाद उन्होंने बृज मोहन को सरकार से बाहर कर संगठन में दायित्व देने का फरमान सुनाया है। जल्द ही बृजमोहन संगठन का चेहरा बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी का मंत्रिमंडल विस्तार राजनाथ की स्वदेश वापसी के बाद 
बताया जा रहा है कि पीएम मोदी का मंत्रिमंडल विस्तार इस सप्ताह नहीं होगा। इसके अगले सप्ताह गृह मंत्री राजनाथ्र सिंह के स्वदेश वापसी के बाद ही संपन्न होने के आसार हैं। गृह मंत्री 23 अगस्त से विदेश दौरे पर जा रहे हैं। वे 26 अगस्त को स्वदेश लौटेंगे। यही वजह है कि इस सप्ताह के बजाय मोदी का मंत्रिमंडल विस्ता अगले स्पताह होगा। केंद्र सरकार में बदलाव के साथ टीम शाह और खाली पडे राज्यों में राज्यपालों की नियुक्तियां भी होनी हैं। इसलिए अगला सप्ताह देश की राजनीति के लिए बेहद अहम रहेगा। 

सरकार में बड़ा बदलाव करेंगे पीएम मोदी
सूत्र बताते हैं कि पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में बडे बदलाव का मन बनाया हुआ है। आलम यह है कि मंत्रिमंडल फेरबदल में केवल गृह मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्त मंत्री अरूण जेटली और नितिन गडकरी के विभाग ही सुरक्षित हैं।

शेष मंत्रियों के विभागों पर तलवार लटकी हुई हैं। तो सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी का रूतबा सरकार में बरकरार रहेगा। उन्हें सूचना के साथ एक अन्य बडे विभाग की जिम्मेदारी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि चंद दिनों में सूचना एवं प्रसारण विभाग में उन्होंने जो कार्य किए हैं उससे संघ अधिकारी बेहद खुश हैं। तो कार्यकर्ताओं को भी उनका अंदाज रास आ रहा है। 

शाह ने शुरू की कवायद 
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कवायद की शुरूआत कर दी है। सोमवार को उन्होंने सरकार के तीन मंत्रियों राजीव प्रताप रूढी, बीरेंद्र सिंह और उपेंद्र कुशवाहा को बुलाकर उनसे बातचीत की है।


इन मुलाकातों से संकेत निकाले जा रहे हैं कि शाह से मिलने वाले मंत्रियों की सरकार से छुट्टी हो सकती है। तो बागपत के सांसद सतपाल सिंह ने भी अलग से शाह से मुलाकात की है। सिंह के सरकार में शामिल होने के आसार है। पिछले मंत्रिमंडल में भी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनके नाम की पैरवी पीएम मोदी के समक्ष मंत्री पद के लिए की थी। लेकिन इस दफे सतपाल सिंह का मंत्री बनना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed