फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Celebrities like Amitabh, Lata and businessman ratan Tatas will join in GST Mega show

आधी रात को 80 मिनट का होगा GST का मेगा शो, बिग बी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

Fri, 30 Jun 2017 12:22 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 30 Jun 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
Celebrities like Amitabh, Lata and businessman ratan Tatas will join in GST Mega show
- फोटो : pti

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को संसद में विशेष बैठक में जारी करने के लिए बुलाई गई विशेष बैठक का भले ही कई विपक्षी दलों ने बहिष्कार करने या सांकेतिक उपस्थिति दर्ज कराने का फैसला किया है, मगर सरकार इस मेगा शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है।

विज्ञापन


कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए सरकार ने देश के विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों को निमंत्रण भेजा है। सूत्रों के मुताबिक अब एक आकंड़ा सामने आया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि जीएसटी के लागू होने पर भारत, यूरोपियन यूनियन से भी बड़ी मार्केट बन जाएगा। विशेषज्ञों की माने तो जीएसटी से इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़त मिलेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर अभिनेता अमिताभ बच्चन, गायिका लता मंगेशकर, उद्योगपति रतन टाटा के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के जज, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सहित नामचीन कानूनविदों को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है। संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित होने वाले इस मेगा शो के लिए सरकार की ओर से सांसदों व वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा करीब 100 लोगों को निमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार रात को आयोजित होने वाले 80 मिनट के इस समारोह में सरकार की ओर से राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के अलावा वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे, केके वेणुगोपाल और सोली सोराबजी भी शामिल होंगे। मालूम हो कि भारत के अगले अटॉर्नी जनरल पद के दावेदारों में वेणुगोपाल भी हैं। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवगोड़ा को भी निमंत्रण भेजा गया है।

मेगा शो में RBI गर्वनर भी होंगे मौजूद

Celebrities like Amitabh, Lata and businessman ratan Tatas will join in GST Mega show
उर्जित पटेल - फोटो : getty

इस समारोह में रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर उर्जित पटेल के अलावा पूर्व गवर्नर सी रंगराजन, बिमल जलान, वाईवी रेड्डी व डी सुब्बाराव भी शिरकत करेंगे। अतिथियों की सूची में फिक्की, एसोचैम और सीआईआई के प्रमुख भी हैं।

इसके अलावा मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी, सीएजी शशिकांत शर्मा, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त केवी चौधरी, नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया और संध लोक सेवा आयोग के चेयरमैन भी समारोह में मौजूद रहेंगे। 

अतिथियों की सूची में मेट्रो मैन ई श्रीधरन, पूर्व सीएजी विनोद राय व टीएन चतुर्वेदी, संघ विचारक एस गुरुमूर्ति, कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन भी हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के भी समारोह में उपस्थित रहने की संभावना है। समारोह में उपस्थिति होने वाले अतिथियों के लिए लिए जीसीटी पर 10 मिनट की एक फिल्म भी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed