CEC राजीव कुमार ने की वोटिंग: बोले- संदेह का माहौल बनाया जा रहा है, गुमराह करने की चाल को लाएंगे सामने
मतदान के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपने पहले मतदान की याद साझा की। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार अपने पिता के साथ वोट डालने गया था। आज वे 95 साल के हो गए है। उन्होंने आज मेरे साथ मतदान किया।
विस्तार
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत दिल्ली की सभी सात सीटों पर मतदान हो रहे हैं। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार ने भी मतदान किया।
#WATCH | Chief Election Commissioner Rajiv Kumar casts his vote for the sixth phase of #LokSabhaElections2024, at a polling booth in Delhi. pic.twitter.com/VytIwpaGTQ
— ANI (@ANI) May 25, 2024विज्ञापन
मतदान के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपने पहले मतदान की याद साझा की। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार अपने पिता के साथ वोट डालने गया था। आज वे 95 साल के हो गए है। उन्होंने आज मेरे साथ मतदान किया। यह सिर्फ मेरे लिए नहीं बल्कि सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। उन्होंने अपील की कि मतदाता वोट डालने जरूर जाएं। पूरे देश में अच्छी वोटिंग हो रही है। जम्मू-कश्मीर में भी बहुत अच्छी वोटिंग हो रही है।
#WATCH | Chief Election Commissioner Rajiv Kumar says, "When I voted for the first time, I had gone with my father and today he is 95 years old, he voted along with me today...This is a matter of great pride for me and every voter must cast their vote...Very good voting is taking… pic.twitter.com/1m8lbwwwz5
— ANI (@ANI) May 25, 2024
संदेह का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही
ईसीआई और ईवीएम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर सीईसी कुमार ने कहा कि संदेह का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है। एक दिन हम इसके बारे में सबको बताएंगे। हम बताएंगे कि लोगों को किस तरह से गुमराह किया जा रहा है। इस वजह से वोटिंग पर असर पड़ता है। लोगों को लगता है कि क्या ईवीएम सही भी हैं या नहीं। खुशी की बात है कि हर जगह मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है फिर चाहे वह ओडिशा हो पश्चिम बंगाल हो या फिर बिहार।
#WATCH | On cases filed in the Supreme Court against ECI and EVMs, Chief Election Commissioner Rajiv Kumar says, "...An attempt is being made to create an atmosphere of doubt, one day we will tell everyone about it and will reveal how people are misled. Due to this, our voting is… pic.twitter.com/GgEY6u7Eam
— ANI (@ANI) May 25, 2024
इसके अलावा, चुनाव आयुक्त संधू और ज्ञानेश कुमार ने अपने परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग में मीडिया प्रभाग के महानिदेशक ने एक्स पर जानकारी दी।