फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS General Rawats warning: Corona pandemic may turn into biological war, all countries should be ready

सीडीएस जनरल रावत की चेतावनी: जैविक युद्ध में बदल सकती है कोरोना महामारी, सभी देश तैयार रहें

Tue, 07 Dec 2021 09:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 07 Dec 2021 09:07 PM IST
सार

जनरल रावत ने कहा कि ऐसे हालात में विश्व के सभी देशों को इसका मुकाबला करने के लिए तैयार रहना चाहिए। बिम्सटेक के सदस्य देशों से जुड़े आपदा प्रबंधन अभ्यास के शुभारंभ के मौके पर सीडीएस ने यह बात कही। 
 

विज्ञापन
CDS General Rawats warning: Corona pandemic may turn into biological war, all countries should be ready
सीडीएस जनरल बिपिन रावत (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना महामारी व उसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर बढ़ती चिंता के बीच देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने चेतावनी दी कि यह महामारी जैविक युद्ध में बदल सकती है। 

विज्ञापन

जनरल रावत ने कहा कि ऐसे हालात में विश्व के सभी देशों को इसका मुकाबला करने के लिए तैयार रहना चाहिए। बिम्सटेक के सदस्य देशों से जुड़े आपदा प्रबंधन अभ्यास के शुभारंभ के मौके पर सीडीएस ने यह बात कही। कार्यक्रम में भारत, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, भूटान, थाईलैंड, श्रीलंका आदि देश भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


सीडीएस रावत ने 'पैनेक्स-21' में कहा, 'मैं एक और मुद्दा उठाना चाहूंगा। वह यह है कि क्या यह महामारी एक नए प्रकार के युद्ध का स्वरूप ले रही है। हम लोगों को खुद को मजबूत कर इससे निपटना होगा ताकि ये वायरस और बीमारियां हमारे देश को प्रभावित न कर सकें।' उन्होंने कहा कि अब कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट सामने आया है। अगर यह अन्य रूपों में बदलता है तो हमें इसके लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुद्धि व विवेक से एक दूसरे का साथ दें
सीडीएस रावत ने कहा, 'हम सभी के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम अपनी बुद्धि व विवेक से एक-दूसरे का साथ दें। विश्व भर के सशस्त्र बलों को इन विपत्तियों से निपटने के लिए विशेष तैयारी करनी पड़ती है।' 



नागरिकों की मदद में सेना का इस्तेमाल
कोरोना महामारी काल में यह देखा गया कि हर देश ने अपने रक्षा बलों का इस्तेमाल नागरिकों की मदद करने के लिए किया।  कार्यक्रम में रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने भी भाग लिया। उन्होंने सदस्य देशों को प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से लड़ने के लिए मिलकर काम करने के लिए कहा।

कार्यक्रम में थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने भी इस मौके पर कोरोना के नए वैरिएंट के उभरने और संक्रमण बढ़ने को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed