सीडीएस बिपिन रावत बोले- सीमाओं की सुरक्षा के लिए भारतीय जवान अपने निश्चय पर अटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को एक साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अरुणाचल प्रदेश और असम में चीन सीमा से लगे सैन्य अड्डों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सेना की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि कोई भी बाहरी ताकत भारतीय जवानों को अपने कर्तव्य पालन से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि हमारे जवान सीमाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा अपने निश्चय पर अटल रहते हैं।
रावत ने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी केवल भारतीय जवान ही सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखकर डटकर दुश्मनों का सामना करते हैं और देशवासियों को सुरक्षा का एहसास दिलाते हैं।
After witnessing measures adopted by troops to maintain effective surveillance & enhanced operational readiness, General Rawat said,“Only Indian soldiers could remain vigilant under such challenging situations ever willing to go beyond the call of duty to safeguard the borders." https://t.co/42D5gST6cx
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 2, 2021
बता दें कि जनरल बिपिन रावत भारत के पहले और वर्तमान रक्षा प्रमुख या चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) हैं। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को रक्षा प्रमुख के पद का भार ग्रहण किया था। इससे पूर्व वो भारतीय थलसेना के प्रमुख थे। उन्होंने 31 दिसंबर 2016 को सेना प्रमुख का पद संभाला था।