{"_id":"5f53e8758ebc3e455620c385","slug":"cds-general-bipin-rawat-says-india-security-is-also-important-along-with-good-relations-with-neighbors","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसियों से अच्छे रिश्तों के साथ भारत की सुरक्षा भी जरूरी: जनरल रावत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पड़ोसियों से अच्छे रिश्तों के साथ भारत की सुरक्षा भी जरूरी: जनरल रावत
Sun, 06 Sep 2020 01:05 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
सीडीएस जनरल बिपिन रावत
- फोटो : एएनआई
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को कहा कि मौजूदा रक्षा प्रतिमानों को देखते हुए भारत की सुरक्षा न सिर्फ उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं तक ही बनाए रखना जरूरी है, बल्कि रणनीतिक रूप से पड़ोसियों के साथ अच्छे रिश्ते भी जरूरी हैं।
विज्ञापन
रक्षा विशेषज्ञों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए रावत ने कहा, सैन्य बलों को सीमित बजट में बेहतर काम करना होगा और बडे़ आर्थिक मानकों पर विचार करते हुए नई रक्षा खरीद भी करनी होगी। सैन्य ढांचे में प्रस्तावित सुधार का जिक्र करते हुए रावत ने कहा, थिएटर कमांडर कमांड को एकीकृत रूप देंगे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि तीनों सेनाओं के कुछ कमांड को एकीकृत करने के लिए थिएटर कमांड का गठन किया जाना है, ताकि भावी सुरक्षा चुनौतियों से कारगर तरीके से निपटा जा सके। हर थिएटर कमांड सेना, नौसेना और वायुसेना की यूनिटों से मिलकर बनेगा। युद्ध के मौके पर तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए थिएटर कमांड बेहद उपयोगी होता है।
विज्ञापन