{"_id":"60db85f38ebc3ebb6613a36e","slug":"cds-general-bipin-rawat-reviews-preparations-of-army-on-tension-with-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएसी का दौरा: चीन से तनाव के बीच सीडीएस ने सीमा पर परखीं सेना की तैयारियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एलएसी का दौरा: चीन से तनाव के बीच सीडीएस ने सीमा पर परखीं सेना की तैयारियां
Wed, 30 Jun 2021 02:13 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 30 Jun 2021 02:13 AM IST
सार
जवानों का हौसला बढ़ाया, स्थानीय कमांडरों ने सीडीएस को दी जमीनी हालात की जानकारी
विज्ञापन
सीडीएस बिपिन रावत
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारतीय सेना के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल विपिन रावत ने चीन से जारी तनाव के बीच मंगलवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का दौरा किया।
विज्ञापन
उन्होंने हिमाचल प्रदेश क्षेत्र के आस-पास चीन सीमा से लगने वाले इस संवेदनशील क्षेत्र में भारत की सैन्य तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जनरल रावत ने सेना के जवानों का हौसला भी बढ़ाया।
विज्ञापन
सेना ने बताया कि जनरल विपिन रावत ने सैनिकों के साथ संवाद किया, उनके उच्च मनोबल के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने सैनिकों से देश की क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के अपने कार्य में दृढ़ रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
जनरल रावत का एलएसी के साथ सुमदोह सेक्टर का यह एक दिनी दौरा उस समय हो रहा है, जब पूर्वी लद्दाख में कई बिंदुओं पर मतभेद होने से भारत व चीन की सेनाओं के बीच सैन्य गतिरोध बना हुआ है।
सेना ने बताया कि इस दौरान स्थानीय कमांडरों ने सीडीएस को जमीनी हालात के बारे में जानकारी दी।