फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS General Anil Chauhan On the 66th birth anniversary of the late General Bipin Rawat

दिवंगत जनरल बिपिन रावत 66वीं जयंती: CDS अनिल चौहान बोले- उनका अनुसरण करता हूं तो आसान हो जाता है काम

Sat, 16 Mar 2024 06:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 16 Mar 2024 06:09 PM IST
सार

सीडीएस अनिल चौहान ने कहा कि जनरल बिपिन रावत और मैं एक ही रेजिमेंट से थे, लेकिन बटालियन अलग-अलग थी। मैंने सशस्त्र बलों के दूसरे सीडीएस के रूप में उनका अनुसरण किया, फिर मेरा काम थोड़ा आसान हुआ।

विज्ञापन
CDS General Anil Chauhan On the 66th birth anniversary of the late General Bipin Rawat
सीडीएस जनल अनिल चौहान - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय रक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को दिल्ली में जनरल विपिन रावत मेमोरियल आख्यान (लेक्चर) में भाग लिया। गौरतलब है कि आज ही के दिन 66 साल पहले दिवंगत जनरल बिपिन रावत का उत्तराखंड के पौड़ी जिले में जन्म हुआ था। वह देश के पहले सीडीएस थे। 

विज्ञापन

इस मौके पर सीडीएस अनिल चौहान ने कहा, "जनरल बिपिन रावत और मैं एक ही रेजिमेंट से थे, लेकिन बटालियन अलग-अलग थी। मैंने सशस्त्र बलों के दूसरे सीडीएस के रूप में उनका अनुसरण किया, फिर मेरा काम थोड़ा आसान हुआ। उन्होंने (सशस्त्र बलों में) सुधारों का शुरुआती सेट तय किया था। यह मुझे उनके विचारों को मजूबत नीतियों में बदलने और मील के पत्थर को तय करने में मदद करता है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम देश के पहले सीडीएस के रूप में जनरल बिपिन रावत के द्वारा किए गए प्रयासों को जारी रखेंगे। लेकिन जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो यह यही भारत सरकार थी जिसने सीडीएस के पद की घोषणा करके और सैन्य मामलों के विभाग को बनाकर सुधारों को रास्ता अपनाया। यह एक महत्वपूर्ण घोषणा थी और इसे सुधारों का शुरुआती बिंदु कहा जा सकता है। 

विज्ञापन

जनरल चौहान ने कहा, मैं वहीं करने की कोशिश कर रहा हूं, जो जनरल बिपिन रावत ने शुरू किया था। इस साल मैं तीनों सेनाओं में साझा रूप से काम करने की संस्कृति को विकसित करने पर काम कर रहा हूं। उन्होंने आगे कहा, भारत का अमृतकाल आ गया है। विकसित भारत को सशक्त भारत बनाना है। हमें भविष्य के लिए तैयार सशस्त्र बल बनना होगा। 

सीडीएस रावत की विरासत राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरक: डोभाल
एनएसए अजीत डोभाल ने कहा, देश के नायक राष्ट्रीय इच्छाशक्ति और देश के अस्तित्व के लिए आवश्यक हैं। आज जनरल बिपिन रावत हमारे बीच नहीं है। हम चाहे तो उनकी उनकी विरासत का इस्तेमाल राष्ट्रीय इच्छाशक्ति के निर्माण के लिए कर सकते हैं। डोभाल देश के पहले चीफ और डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की 66वीं जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शनिवार को जनरल बिपिन रावत मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया गया। कायर्क्रम में मौजूद सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा, जनरल बिपिन रावत और मैं एक ही रेजिमेंट से थे, लेकिन हमारी बटालियन अलग थीं। मैंने थल सेना के दूसरे सीडीएस के रूप में उनको अनुसरण किया। उन्होंने आगे कहा कि आज हम जिन सुधारों की मांग कर रहे हैं, वे देश के पहले सीडीएस के रूप में जनरल बिपिन रावत के प्रयासों की देन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed