फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS Gen Anil Chauhan maiden foreign visit for Indo-Pacific meet in US latest updates

CDS Anil Chauhan: सीडीएस चौहान अमेरिका की यात्रा पर आज होंगे रवाना, हिंद प्रशांत सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

Sat, 13 May 2023 02:47 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 13 May 2023 02:47 AM IST
सार

पिछले साल अक्तूबर में सीडीएस का पद संभालने के बाद यह पहला मौका है, जब जनरल अनिल चौहान किसी मित्र देश की यात्रा कर रहे हैं।

विज्ञापन
CDS Gen Anil Chauhan maiden foreign visit for Indo-Pacific meet in US latest updates
सीडीएस अनिल चौहान - फोटो : ANI

विस्तार

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान शनिवार से अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। अमेरिका की यात्रा के दौरान सीडीएस चौहान हिंद प्रशांत सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। साथ ही वैश्विक सैन्य शक्तियों अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


पिछले साल अक्तूबर में पद संभालने के बाद यह पहला मौका है, जब जनरल अनिल चौहान किसी मित्र देश की यात्रा कर रहे हैं। सीडीएस कैलिफोर्निया में सैन डिएगो जा रहे हैं, जहां अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान और ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष सैन्य अधिकारी हिंद प्रशांत क्षेत्र पर वहां हूवर संस्थान के एक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस आयोजन में एयूकेयूएस और क्वाड समूह के सदस्य देश हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि सूत्रों ने स्पष्ट किया कि यह सम्मेलन इन दोनों समूहों में से किसी का भी नहीं है। सीडीएस की यात्रा उस वक्त हो रही है जब जून में होने वाली राजकीय यात्रा के लिए अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जहां वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
CDS Anil Chauhan US Visit
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed