CDS Anil Chauhan: जनरल चौहान ने संभाला पद, बोले- चुनौतियों का मिलकर करेंगे मुकाबला, राजनाथ से की मुलाकात
वे देश के पहले तीन सितारा सैन्य अधिकारी (ले. जनरल) हैं, जिन्हें चार सितारा यानी जनरल बनाकर इतने अहम पद पर नियुक्त किया गया है। वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि के लिए चौहान के साथ उनके पिता सुरेंद्र सिंह चौहान भी पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के नवनियुक्त सीडीएस जनरल अनिल चौहान आज पदभार संभाल लिया। इससे पहले वे दिल्ली स्थित वॉर मेमोरियल और अमर जवान जोत पहुंचे और शहीदों को नमन किया। सीडीएस जनरल चौहान ने इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।
बता दें, वे देश के पहले तीन सितारा सैन्य अधिकारी (ले. जनरल) हैं, जिन्हें चार सितारा यानी जनरल बनाकर इतने अहम पद पर नियुक्त किया गया है। वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि के लिए चौहान के साथ उनके पिता सुरेंद्र सिंह चौहान भी पहुंचे। ले. जन. चौहान को दो दिन पूर्व ही नया सीडीएस बनाया गया है। उन्हें जनरल बिपिन रावत के एक हेलिकाप्टर हादसे में निधन के करीब नौ माह बाद नया सीडीएस नियुक्त किया गया।
Delhi | Lt General Anil Chauhan (Retired), appointed as India's next Chief of Defence Staff, pays tribute at the National War Memorial pic.twitter.com/iJMJOsFqzs
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 30, 2022
चुनौतियों का मिलकर सामना करेंगे : जनरल चौहान
पदभार ग्रहण करने के मौके पर सीडीएस जनरल चौहान ने कहा, 'भारतीय सशस्त्र बलों में सर्वोच्च रैंक की जिम्मेदारी संभालने पर गर्व है। मैं चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में तीनों सेना की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करूंगा। हम सभी चुनौतियों और मुश्किलों का मिलकर सामना करेंगे।'
पदभार ग्रहण करने के कुछ घंटे बाद ही सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। अधिकारियों ने सिंह के साथ जनरल चौहान की बातचीत को शिष्टाचार मुलाकात बताया। चीन से जुड़े सैन्य मामलों के विशेषज्ञ के रूप में जाने जाने वाले जनरल चौहान की सेना में शीर्ष पद पर उनकी नियुक्ति पूर्वी लद्दाख में भारतीय और चीनी सेना के बीच जारी गतिरोध के बीच की गई है।
नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बतौर अनिल चौहान तीनों सेनाओं के बीच तालमेल पर ध्यान केंद्रित करेंगे। 61 वर्षीय चौहान सैन्य मामलों के विभाग में सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। केंद्र सरकार ने बुधवार को उन्हें नया सीडीएस मनोनीत किया था। वे 11 वीं गोरखा राइफल्स से हैं। पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी इसी रेजिमेंट के थे।
Delhi | General Anil Chauhan with his wife Anupama Chauhan in the office of Chief of Defence Staff after taking over today.
— ANI (@ANI) September 30, 2022
He is India's second Chief of Defence Staff. pic.twitter.com/cIgxOF7CbB
बालाकोट एयर स्ट्राइक के वक्त डीजीएमओ थे
लेफ्टिनेंट जनरल चौहान (सेवानिवृत्त) 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान सेना के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) थे। उस वक्त भारतीय सेना ने पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के अंदर घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण केंद्रों को तबाह कर दिया था।