{"_id":"65720fa747eb40221e004b86","slug":"cds-chauhan-says-indian-army-is-being-prepared-for-future-strength-to-fight-every-moment-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"HAL: सीडीएस चौहान ने एचएएल को सराहा, कहा- सेना को भविष्य के लिए किया जा रहा है तैयार, हर पल लड़ने की ताकत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
HAL: सीडीएस चौहान ने एचएएल को सराहा, कहा- सेना को भविष्य के लिए किया जा रहा है तैयार, हर पल लड़ने की ताकत
Fri, 08 Dec 2023 12:02 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:02 AM IST
सार
सीडीएस जनरल चौहान गुरुवार को नई दिल्ली में एचएएल द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'एवियोनिक्स एक्सपो 2023' में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने नए युग की प्रौद्योगिकियों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक हालातों को देखते हुए भविष्य की तैयारी करना आवश्यक है।
विज्ञापन
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युद्ध का तकनीक बढ़ता जा रहा है। अब भारतीय सेना भी खुद को इसके लिए तैयार कर रही है। यह कहना है चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान का। उन्होंने कहा कि भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों के लिए मानवयुक्त और मानवरहित संपत्तियों को एकजुट करना महत्वपूर्ण है। भारतीय सशस्त्र बलों में प्रौद्योगिकियों और तकनीकों को शामिल करना महत्वपूर्ण है। भारतीय सेना का तेजी से विकास हो रहा है।
भविष्य की तैयारी करना आवश्यक
सीडीएस जनरल चौहान गुरुवार को नई दिल्ली में एचएएल द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'एवियोनिक्स एक्सपो 2023' में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने नए युग की प्रौद्योगिकियों के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक हालातों को देखते हुए भविष्य की तैयारी करना आवश्यक है। आधुनिक सेनाओं को लड़ने के लिए हर पल तैयार रहना पड़ेगा। देश की सैन्य तैयारियों को मजबूत करने के लिए एचएएल नए-नए एवियोनिक्स और हार्डवेयर तैयार कर रही है।
भारत की चुनौतियों का हल भारतीय समाधान से किया जाना चाहिए
एचएएल एक्सपो में विभिन्न प्रकार की एवियोनिक्स प्रणालियों के डिजाइन, विकास और उत्पादन का प्रदर्शन कर रहा है। हम परिवर्तन के बीच में हैं। आधुनिक सेनाएं लड़ने के लिए हर वक्त तैयार रहती हैं। भविष्य के संघर्षों के लिए खुद को तैयार रखना आवश्यक है। भारत की चुनौतियों का हल भारतीय समाधानों से किया जाना चाहिए। यह दृष्टिकोण घरेलू उद्योग में भारत के विश्वास को दर्शाता है। आत्मनिर्भर भारत के तहत रक्षा औद्योगिक क्षमताओं को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। हम अपनी स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ावा दे रहे हैं।