{"_id":"5f259ce200f233409b1e8112","slug":"cds-bipin-rawat-praised-new-education-policy-said-important-for-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएस बिपिन रावत ने नई शिक्षा नीति को सराहा, सेना के लिए बताया अहम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीडीएस बिपिन रावत ने नई शिक्षा नीति को सराहा, सेना के लिए बताया अहम
Sat, 01 Aug 2020 10:18 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत
- फोटो : ANI
देश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने इसे सेना के दृष्टिकोण से अहम बताया है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति आने से सीखने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव होगा, इसकी वजह से सशस्त्र बलों को ग्रामीण इलाकों से सेना के लिए युवाओं की पहचान करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
रक्षा प्रमुख रावत ने नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए शिक्षा मंत्रालय की तारीफ की और कहा कि इससे प्राथमिक स्तर पर नवीन और अनुसंधान आधारित सीख के साथ युवा पीढ़ी में कौशल विकसित करने का मौका मिलेगा और इससे उन्हें रोजगार मिलने भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, कॉलेज स्तर पर होने वाले बदलावों की वजह से युवाओं को बड़ा फायदा मिलेगा और इसके लिए शिक्षकों को तैयार रहना होगा और आगे बढ़कर भागीदारी निभानी होगी।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्कूल और कॉलेज स्तर की पढ़ाई में कई अहम बदलाव के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को मंजूरी दे दी।