{"_id":"61b07652bc6da61f6c680f3b","slug":"cds-bipin-rawat-helicopter-crash-admit-in-wellington-base-hospital-of-coonoor-army-know-all-details-of-his-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"CDS Bipin Rawat Health Updates: सेना के वेलिंग्टन बेस अस्पताल लाए गए सीडीएस बिपिन रावत, जानें कैसी है उनकी हालत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CDS Bipin Rawat Health Updates: सेना के वेलिंग्टन बेस अस्पताल लाए गए सीडीएस बिपिन रावत, जानें कैसी है उनकी हालत
Wed, 08 Dec 2021 02:39 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 08 Dec 2021 02:39 PM IST
सार
CDS Bipin Rawat Helicopter Crash: आज तमिलनाडु के नीलगिरी में भारतीय सेना का हैलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें जनरल विपिन रावत और उनकी पत्नी भी सवार थे। अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
आज तमिलनाडु के नीलगिरी में भारतीय सेना का हैलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हेलीकॉप्टर (Mi-17V5) में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे। अभी तक हादसे में मृत चार शवों को निकाला जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक, कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को स्थानीय वेलिंग्टन बेस अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। हालांकि, सरकार की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
गंभीर घायलों के लिए एयर एंबुलेंस तैनात
गौरतलब है कि इस हादसे में मृत चार लोगों शवों को निकाला गया है। जानकारी के अनुसार, हादसे में कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। इस बीच गंभीर घायलों के लिए एयर एंबुलेंस को तैनात कर दिया गया है। जिसके द्वारा ज्यादा गंभीर घायलों को दिल्ली या सेना के नजदीकी बड़े अस्पताल में लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से ये हादसा हुआ है। इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत, उनका डिफेंस स्टाफ, जिसमें ब्रिगेडियर एस. एल. लिड्डर, लेफ्टिनेंट जनरल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की
प्रशासन ने चार लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा नहीं की गई हैं। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि सीडीएस समेत सभी घायलों का इलाज वेलिंग्टन अस्पताल में किया जा रहा है। इस संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद में जवाब देंगे।