फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS anil chauhan says Collaborative competitiveness is the need of the hour Civil-military fusion needed

CDS: 'रक्षा क्षेत्र में सैन्य-नागरिक सहयोग की जरूरत', सीडीएस बोले- सहयोगात्मक प्रतिस्पर्धा आज समय की मांग

Fri, 04 Oct 2024 12:39 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 04 Oct 2024 12:39 PM IST
सार

सीडीएस ने कहा कि हमें अपनी मुख्य योग्यता की पहचान कर उस पर फोकस करने की जरूरत है। नागरिक-सैन्य संलयन (Infusion) सरकार की नीति होनी चाहिए। 

विज्ञापन
CDS anil chauhan says Collaborative competitiveness is the need of the hour Civil-military fusion needed
सीडीएस अनिल चौहान - फोटो : ANI

विस्तार

चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान का कहना है कि सैन्य और नागरिक सहयोग से देश के रक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार की भी ऐसी नीति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सहयोगात्मक प्रतिस्पर्धा आज समय की मांग है। 
विज्ञापन


'सहयोगात्मक प्रतिस्पर्धा आज समय की मांग'
दिल्ली में आयोजित हुए एक कार्यक्रम के दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि भारत के रक्षा उद्योग और विदेशी उपकरण निर्माताओं (Original Equipment Manufacturer) के बीच एक दूसरे पर निर्भरता बढ़ाने को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। इससे भारत एक ऐसे वातावरण का निर्माण कर सकता है, जहां सभी को ज्ञान, तकनीक और संसाधनों साझा करने की अनुमति होगी। सहयोगात्मक प्रतिस्पर्धा आज समय की मांग है। ऐसे में हमें अपनी मुख्य योग्यता की पहचान कर उस पर फोकस करने की जरूरत है। नागरिक-सैन्य संलयन (Infusion) सरकार की नीति होनी चाहिए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीएस ने कहा कि 'रणनीति एक व्यापक ढांचे के रूप में काम करती है जो वांछित लक्ष्यों को परिभाषित करती है, और उन लक्ष्यों को पाने के तरीकों की रूपरेखा तैयार करती है। बड़े सपने देखें, छोटी शुरुआत करें, तेजी से काम करें... यह दृष्टिकोण एक महत्वाकांक्षी दृष्टि के लिए जरूरी है। 


चेन्नई में होगी हवाई प्रदर्शनी
भारतीय वायुसेना आगामी 6 अक्तूबर को हवाई प्रदर्शनी का आयोज करने जा रही है। 6 अक्टूबर को चेन्नई में होने वाले हवाई प्रदर्शन में 10-12 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। दो दशक के बाद चेन्नई में होने वाला यह पहला ऐसा प्रदर्शन है। इस प्रदर्शन में 22 तरह के अलग-अलग विमान हिस्सा ले रहे हैं। ग्रुप कैप्टन सुपनदीप सिंह ने यह जानकारी दी। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed