फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CDS Anil Chauhan lays wreath at National War Memorial on Infantry Day

76th Infantry Day: इन्फैंट्री डे आज, जनरल चौहान ने युद्ध स्मारक पर चढ़ाया पुष्प चक्र, राजनाथ पहुंचे श्रीनगर

Thu, 27 Oct 2022 12:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 27 Oct 2022 12:45 PM IST
सार

इन्फैंट्री डे आजाद भारत के पहले सैन्य संघर्ष का भी स्मरण दिवस है। 27 अक्तूबर 1947 को भारतीय सेना ने देश की सरजमीं पर कश्मीर में पहले हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस जंग में सिख रेजीमेंट की पहली बटालियन के जवानों ने जीत हासिल की।
 

विज्ञापन
CDS Anil Chauhan lays wreath at National War Memorial on Infantry Day
Infantry Day,CDS General Anil Chauhan laid a wreath at War Memorial - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय सेना आज 76 वां 'इन्फैंट्री डे' पैदल सेना दिवस मना रही है। 1947 में कश्मीर को पाकिस्तानी सेना और कबायलियों से मुक्त कराने की याद में यह दिवस मनाया जाता है। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने इस मौके पर दिल्ली स्थित युद्ध स्मारक जाकर शहीदों को नमन किया।वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह श्रीनगर पहुंचे और वहां 'शौर्य दिवस' समारोह में भाग लिया।

विज्ञापन


इन्फैंट्री डे आजाद भारत के पहले सैन्य संघर्ष का भी स्मरण दिवस है। 27 अक्तूबर 1947 को भारतीय सेना ने देश की सरजमीं पर कश्मीर में पहले हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया था। इन्फैंट्री डे को स्वतंत्र भारत की पहली सैन्य घटना की याद के रूप में मनाया जाता है। इस जंग में सिख रेजीमेंट की पहली बटालियन के जवानों ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 76 वें इन्फैंट्री दिवस पर साहसी पैदल सेना कर्मियों और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। आज से 75 साल पहले इसी दिन थल सेना की सिख रेजीमेंट ने वायुसेना के विशेष डकोटा विमान से श्रीनगर में लैंड किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed