फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CCI fined over Rs. 74 crores on chemists and drug associations and pharmaceutical companies

सीसीआई ने केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन और दवा कंपनियों पर 74 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया

Fri, 07 Jun 2019 03:49 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 07 Jun 2019 03:49 AM IST
विज्ञापन
CCI fined over Rs. 74 crores on chemists and drug associations and pharmaceutical companies
सांकेतिक तस्वीर
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फार्मा कंपनियों हिमालय ड्रग कंपनी और इंटास फार्मास्युटिकल्स के साथ उसके वरिष्ठ अधिकारियों और मध्य प्रदेश के दो दवा संगठनों  मध्य प्रदेश केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (एमपीसीडीए) व इंदौर केमिस्ट एसोसिएशन (आईसीए) पर 74 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। इन सभी को प्रतिस्पर्धा अधिनियम,2002 के प्रावधानों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। 
विज्ञापन


आयोग ने पाया कि दोनों दवा संगठनों और फार्मा कंपनियों ने स्टॉकिस्ट के रूप में नियुक्ति से पहले अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) हासिल करने की जरूरत को अनिवार्य कर दिया था जिससे मध्य प्रदेश में औषध और दवाओं की आपूर्ति सीमित और नियंत्रित हो गई थी। 
विज्ञापन


सीसीआई ने हिमालय ड्रग पर 18,59,58,000 करोड़ रुपये, इंटास फार्मास्युटिकल्स पर 55,59,68,000 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह एमपीसीडीए पर 4,18,404 लाख रुपये व आईसीए पर 39,142 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही आयोग ने इन दवा संगठनों के कार्यकलापों पर रोक लगाने के  निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही एमपीसीडीए को अपने सदस्यों को अपने सदस्यों के लिए मध्य प्रदेश में छह माह की अवधि में कम से कम पांच प्रतिस्पर्धा जागरूकता और अनुपालन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश भी दिया। इसी तरह से आईसीए को इंदौर जिले में एक प्रतिस्पर्धा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed