{"_id":"5f51ac078ebc3e54ea1b6601","slug":"ccb-search-is-underway-at-the-residence-of-kannada-actress-ragini-in-bengaluru-drug-case-conncetion","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी की हुई गिरफ्तारी, ड्रग्स से जुड़ा है मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी की हुई गिरफ्तारी, ड्रग्स से जुड़ा है मामला
Fri, 04 Sep 2020 11:03 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
रागिनी द्विवेदी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक ड्रग मामले में बंगलूरू की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने शुक्रवार को कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले अपराध शाखा ने सुबह रागिनी के घर छापा मारकर तलाशी ली थी। सीसीबी टीम सुबह छह बजे रागिनी के घर पहुंची और तलाशी के बाद दोपहर में उन्हें दफ्तर लाकर घंटों पूछताछ की थी।
विज्ञापन
गिरफ्तार होने वाले दो अन्य लोगों में रियल एस्टेट एजेंट राहुल और विरेन खन्ना हैं। अब तक इस मामले चार गिरफ्तारी हो चुकी है। सीसीबी ने बुधवार को ही रागिनी को नोटिस भेजकर पेश होने को कहा था। रागिनी ने वकीलों के जरिए सोमवार तक का समय मांगा था। जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा गया। बंगलूरू पुलिस आयुक्त कमल पंत ने कहा, बृहस्पतिवार को हमने आरटीओ में क्लर्क रवि को गिरफ्तार किया था। रवि और राहुल खुद ड्रग्स के लती हैं और दोनों पैडलर के तौर पर बड़ी-बड़ी पार्टियां में जाते थे और विदेशियों से ड्रग्स लेकर उसे लोकल मार्केट में वितरित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं इससे पहले उन्होंने रवि नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जिसकी कन्नड़ फिल्म उद्योग में काफी पैठ है। रवि को मादक पदार्थ के मामले में गिरफ्तार किया गया है और एक अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बंगलूरू से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन पर कन्नड़ फिल्म उद्योग के गायकों और कलाकारों को मादक पदार्थ की आपूर्ति करने का आरोप है। जिसके बाद सीसीबी ने इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी थी।
फिल्मनिर्माता और पत्रकार इंद्रजीत लंकेश ने सैंडलवुड में मादक पदार्थ के इस्तेमाल को लेकर सीसीबी के पास अपना बयान दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि यहां के फिल्म उद्योग के कम से कम 15 लोग मादक पदार्थ से जुड़े कारोबार में शामिल हैं।
द्विवेदी का जन्म बेंगलुरु में हुआ है जबकि उनके परिवार का ताल्लुक हरियाणा के रेवाड़ी से है। वह 2009 में ‘वीरा मदाकरी’ फिल्म से सैंडलवुड में आईं थीं। वहीं उन्हें केम्पे गौड़ा, रागिनी आईपीएस, बंगारी और शिवा जैसी फिल्मों से प्रसिद्धी मिली।