{"_id":"5f6149bd7f38d863e7305ac4","slug":"ccb-raids-exminister-son-aditya-alva-bungalow-in-bangalore-in-drug-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरूः ड्रग मामले में सीसीबी ने पूर्व मंत्री के बेटे आदित्य अल्वा के बंगले पर मारा छापा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरूः ड्रग मामले में सीसीबी ने पूर्व मंत्री के बेटे आदित्य अल्वा के बंगले पर मारा छापा
Wed, 16 Sep 2020 04:40 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 16 Sep 2020 04:40 AM IST
विज्ञापन
आदित्य अल्वा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में ड्रग मामले की जांच कर रही बंगलूरू की केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने मंगलवार को पूर्व मंत्री और दिवंगत जीवराज अल्वा के पुत्र आदित्य अल्वा के बंगले पर छापा मारा। सीसीबी, कन्नड़ फिल्म अभिनेताओं सहित बड़े लोगों के बीच नशीली दवाओं के इस्तेमाल की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इस मामले में आरोपी अल्वा सीसीबी द्वारा नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के बाद से ही फरार हैं। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में अब तक 15 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं और नौ को गिरफ्तार किया गया है। सीसीबी ने एक बयान में बताया कि तलाशी का वारंट मिलने के बाद हिब्बल के पास स्थित आदित्य अल्वा के बंगले ‘हाउस ऑफ लाइफ’ की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
चार एकड़ में फैले इस बंगले में अल्वा कथित तौर पर पार्टियों का आयोजन करता था। इस मामले में फिल्म अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी, पार्टी आयोजक वीरेन खन्ना, बिल्डर राहुल और आरटीओ क्लर्क बीके रविशंकर को गिरफ्तार किया गया हैं। इनके अलावा चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा कन्नड फिल्म के अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को मादक पदार्थ की आपूर्ति करने के आरोप में बंगलूरू से हाल में तीन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद सीसीबी ने अब इस मामले को अपने हाथों में ले लिया है।