फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBSE paper leak: Surjewala Said, Without removing Prakash Javadekar investigation is impossible

CBSE पेपर लीक: सुरजेवाला बोले- जावड़ेकर को पद से हटाए बिना संभव नहीं निष्पक्ष जांच

Thu, 29 Mar 2018 01:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 29 Mar 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
CBSE paper leak: Surjewala Said, Without removing Prakash Javadekar investigation is impossible
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सीबीएसई बोर्ड पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहले व्यापम, फिर SSC और अब सीबीएसई का पेपर लीक हुआ है। 
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि छात्रों ने बताया है कि कुछ और पेपर्स भी लीक हो चुके हैं। यह 2017 में सीबीएसई के मूल्यांकन में गड़बड़ी के कारण हुआ है। आखिर सीबीएसई के चेयरमैन की पोस्ट पिछले 2 सालों से खाली क्यों पड़ी है। 
विज्ञापन


सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूनियन एचआरडी मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और सीबीएसई की चेयरपर्सन अनीता करवाल को पद से हटाए बिना निष्पक्ष जांच नहीं की जा सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा 10 और 12वीं के पेपर लीक मामले को मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। उन्होंने कहा था कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण परिणाम है। मैं समझ सकता हूं कि बच्चे और उनके पैरेंट्स किस तरह के दर्द से गुजर रहे हैं।

जो कोई भी पेपर लीक मामले में शामिल होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस जल्द ही अपराधियों को पकड़ लेगी। मंत्री ने आगे कहा- मैं भी एक पैरेंट हूं और मैं रातभर सो नहीं पाया हूं।

उन्होंने कहा था कि सीबीएसई की तारीफ सुप्रीम कोर्ट भी कर चुका है, हम इसकी तह तक जाएंगे। हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि आगे से ऐसी कोई धोखाधड़ी नहीं होगी। हम सिस्टम में सुधार करेंगे। उन्होंने कहा कि सीबीएसई जल्द ही सोमवार या मंगलवार को नई तारीखों की घोषणा करेगा।

 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed