फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBSE extends Class 12 verification re-evaluation application deadline till June 7

CBSE: सीबीएसई ने छात्रों को दी बड़ी राहत, कक्षा 12 की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

Sat, 06 Jun 2026 01:52 AM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 06 Jun 2026 01:52 AM IST
सार

सीबीएसई ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए कक्षा 12 की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया की अंतिम तारीख एक दिन के लिए और बढ़ा दी है। जानिए क्या है तैयारी।

विज्ञापन
CBSE extends Class 12 verification re-evaluation application deadline till June 7
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के परिणामों के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की वेरिफिकेशन और प्रश्नों की री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तिथि एक दिन बढ़ाने का फैसला किया है। पहले वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जून 2026 की मध्यरात्रि निर्धारित की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 7 जून 2026 की मध्यरात्रि तक कर दिया गया है। 
विज्ञापन


सीबीएसई ने फैसले के पीछे बताई ये वजह
सीबीएसई ने कहा है कि यह फैसला छात्रों को अतिरिक्त समय और बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें। बोर्ड ने सभी छात्रों से संशोधित कार्यक्रम पर ध्यान देने और निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने आवेदन जमा करने की अपील की है। वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया के माध्यम से छात्र अपने परीक्षा परिणामों के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई को पोस्ट रिजल्ट सर्विसेज पर भी साइबर हमले का शक
सीबीएसई का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब बोर्ड का पोस्ट-रिजल्ट सर्विसेज पोर्टल साइबर हमलों की जांच के कारण चर्चा में है। यह वही पोर्टल है, जिसके जरिए देशभर के लाखों छात्र वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करते हैं। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सीबीएसई की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की। बोर्ड ने इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) यूनिट को सूचित किया था कि पोर्टल को बाधित करने के लिए कई समन्वित और तकनीकी रूप से साइबर हमलों की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सीबीएसई के किसी भी डेटा या सिस्टम से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। बोर्ड के अनुसार, 2 जून को सुबह 7 बजे पोर्टल शुरू होने के बाद पहले ही दिन कई साइबर हमलों की कोशिश हुई, लेकिन पोर्टल पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित होता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed