फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBSE Dost for Life app will help students, mentally will give advice for higher education

सीबीएसई: 'दोस्त फॉर लाइफ' एप करेगा छात्रों की मदद, मानसिक मजबूती के साथ देगा उच्च शिक्षा के लिए सलाह

Sat, 08 May 2021 01:52 AM IST
Kuldeep Singh डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 08 May 2021 01:52 AM IST
सार

  • सीबीएसई ने छात्रों की मानसिक मजबूती देने के लिए बनाया एप 
  • एप से छात्रों को परीक्षाओं के समय के तनाव से बचने के साथ-साथ उच्च शिक्षा के लिए सलाह भी दी जाएगी

विज्ञापन
CBSE Dost for Life app will help students, mentally will give advice for higher education
cbse - फोटो : cbse

विस्तार

सीबीएसई ने परीक्षा के समय छात्रों की मदद के लिए एक एप ‘सीबीएसई दोस्त फॉर लाइफ’ को उतारा है। गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड हो सकने वाले इस एप पर काउंसलर और विभिन्न कॉलेज के प्रिंसिपल छात्रों को परीक्षाओं के तनाव से बचने की सलाह देंगे।

विज्ञापन


वे उन्हें यह भी समझाएंगे कि 12वीं की परीक्षा के बाद छात्रों को किस स्ट्रीम में आगे बढ़ना चाहिए। सोमवार से शुरू होने जा रहे इस सेशन में छात्र-अभिभावक दो स्लॉट में से कोई भी समय चुनकर विशेषज्ञों से अपनी समस्याओं का हल जान सकेंगे।
विज्ञापन


छात्रों की मदद के लिए सीबीएसई हर साल परीक्षाओं के समय काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू करता था। लेकिन इसकी उपयोगिता कम हो पाती थी। अनुमान है कि एप के मध्यम से सीबीएसई ज्यादा से ज्यादा छात्रों तक एक बार में पहुंच सकेगा और इसका लाभ ज्यादा छात्र उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन माध्यम से होने वाली इस काउंसलिंग में नवीं से 12वीं के छात्रों को हर तरह की मदद उपलब्ध कराई जाएगी। देश-विदेश के सभी छात्रों को मुफ्त में उपलब्ध होने वाली इस सहायता को मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed