{"_id":"5abcf37d4f1c1b532a8b487f","slug":"cbse-chief-anita-karwal-statement-over-paper-leak-and-re-exam-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही परीक्षा की तिथि बताएंगे, बच्चों के हित में फैसला लिया जाएगा: सीबीएसई अध्यक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जल्द ही परीक्षा की तिथि बताएंगे, बच्चों के हित में फैसला लिया जाएगा: सीबीएसई अध्यक्ष
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Mar 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 10वीं के मैथ्स और 12वीं के इकोनॉमिक्स के परीक्षा दोबारा लेने की घोषण की है। बोर्ड ने यह फैसला इन दोनों विषयों के प्रश्नपत्र लीक होने के बाद लिया। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तारीखों का एलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इस बीच सीबीएसई अध्यक्ष अनीता करवाल ने कहा है कि 'हमने यह फैसला छात्रों के पक्ष में लिया है। हम उनकी बेहतरी के लिए लगातार काम कर रहे हैं। एग्जाम की तारीखों का जल्द ही एलान किया जाएगा।'
विज्ञापन
बच्चों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। माना जा रहा है कि सोमवार या मंगलवार तक बोर्ड दसवीं के गणित व बारहवीं के इकोनॉमिक्स केपेपर की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर सकता है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को बोर्ड ने साफ किया था कि एक सप्ताह के भीतर दोनों परीक्षा की तिथियों की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि कक्षा 10वीं के मैथ्स के पेपर का आयोजन बुधवार को ही किया गया था, लेकिन पेपर लीक की रिपोर्ट के बाद इसे रद्द कर दिया गया है। वहीं इकोनॉमिक्स का पेपर सोमवार को करवाया गया था और उस दिन आरोप लगे थे कि परीक्षा से पहले परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं अभी चल रही हैं। पहले जारी डेटशीट के मुताबिक 10वीं की परीक्षाएं 04 अप्रिल को खत्म हो रही है तो 12वीं के लिए आखिरी परीक्षा 12 अप्रैल को होनी है। ऐसे में अब इन दोनों परीक्षाओं के दोबारा होने से हो सकता है कि इन अंतिम तारीखों में फेरबदल हो।