फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBSE board 10th and 12th exam will be easy this year

खुशखबरी: इस बार सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा आसान होगी

Wed, 13 Feb 2019 09:39 AM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अल्पना शर्मा Updated Wed, 13 Feb 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
CBSE board 10th and 12th exam will be easy this year
exam - फोटो : amar ujala
सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा इस बार आसान होगी। इसकी वजह से परीक्षा पत्र में विद्यार्थियों के अनुकूल बदलाव किए गए हैं। सीबीएसई ने वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन



फिलहाल परीक्षा पत्र में 10 फीसदी तक वस्तुनिष्ठ सवाल होते हैं। बोर्ड के सूत्रों ने बताया, "हालांकि इस साल वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या बढ़ाकर 25 फीसदी तक  की जा रही है। इससे परीक्षार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और उन्हें परीक्षा में ज्यादा नंबर में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, "अगर कोई विद्यार्थी किसी सवाल को लेकर संशय में है, तो उसके पास सवालों का जवाब देने के लिए 33 फीसदी ज्यादा सवाल होंगे।" 

इस साल परीक्षार्थी ज्यादा संरचित (स्ट्रक्चर्ड) प्रश्न पत्रों की अपेक्षा कर सकते हैं। हर पेपर को उप-वर्गों में विभाजित किया गया है। 

उदाहरण के लिए सभी वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को एक जगह वर्ग में रखा जाएगा। इसके बाद ज्यादा नंबर के सवाल एक जगह होंगे। अधिकारी ने बताया, "मौजूदा समय में वस्तुनिष्ठ सवालों को छोड़कर अन्य सवाल वर्गों में नहीं बंटे होते और किसी भी क्रम में पूछे जा सकते हैं। विद्यार्थी ज्यादा व्यवस्थित तरीके से परीक्षा दे पाएंगे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्न पत्र लीक को रोकने के लिए भी इस बार विशेष कदम उठाए गए हैं। 'संवेदनशील चीजों' को इक्टठा करने के लिए नियक्त सेंटर सुप्रीटेंडेंट मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करेंगे जिससे उन पर रियल टाइम में निगरानी की जा सकेगी। 


इस साल करीब 13 लाख परीक्षार्थियों ने 12वीं क्लास की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। वहीं 10वीं क्लास की परीक्षा के लिए 18 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी, जो पिछले साल की तुलना में 15 दिन पहले हो रही है। वोकेशनल परीक्षाएं फरवरी के आखिर तक पूरी हो जाएंगी और मार्च में शैक्षणिक विषयों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed