{"_id":"57342fdf4f1c1b9b3791a266","slug":"cbi-will-investigate-the-case-of-wife-swapping-in-indian-navy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई करेगी नौसेना में बीवियों की अदला-बदली मामले की जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सीबीआई करेगी नौसेना में बीवियों की अदला-बदली मामले की जांच
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Thu, 12 May 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई नौसेना अधिकारियों के बीच हुए पत्नियों की अदला बदली के मामले की जांच करेगी। बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट में प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने वकील कामिनी जयसवाल की दलीलें सुनने के बाद पीठ ने फैसला सुरक्षित रखा था। कोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसकी जांच सीबीआई करेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 2013 में नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट रवि किरण की पत्नी ने पिटिशन फाइल की थी। इस मामले में कामिनी ने कोर्ट से कहा कि मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी द्वारा इसलिए आवश्यक है क्योंकि नौसेना प्रशासन उसकी पत्नी की शिकायत पर कार्यवाही न कर के उसकी पत्नी का शोषण कर रही है। जायसवाल की इस दलील से कोर्ट सहमत हुई और सीबीआई जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
दूसरी ओर, केरल सरकार की ओर नियुक्त सरकारी वकील रमेश बाबू ने सीबीआई जांच कराने की मांग का विरोध करते हुए कहा कि पुलिस ने इस मामले में जांच की है और उसे किसी भी दावे के संबंध में सबूत नहीं मिले हैं।
विज्ञापन