{"_id":"5bda5cfbbdec22697a0f409a","slug":"cbi-took-action-in-a-case-of-chit-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिटफंड घोटाले से जुड़े मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, पांच मामलों में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चिटफंड घोटाले से जुड़े मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, पांच मामलों में एफआईआर दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Thu, 01 Nov 2018 07:25 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई ने पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से जुड़े चिटफंड के पांच मामलों में एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई ने वेलॉसिटी डेवलपर्स इंडिया लिमिटेड नाम की कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक काजल कुमार बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बनर्जी पर पश्चिम बंगाल के सिर्फ उत्तर दिनाजपुर इलाके से करीब 6 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के बैरकपुर इलाके में स्थित बेकर महत सदर बाजार निवासी काजलकुमार बनर्जी की इस कंपनी ने सैकड़ों लोगों को चूना लगाया है। यह छह करोड़ रुपये मात्र तीन एजेंट ने वसूले हैं। मामले में सीबीआई ने मनोज बनर्जी, मोहम्मद गुलफाम हुसैन, रंजन सूर, रंजीत सूर व प्रणब बनर्जी को भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन