फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI to investigate the murder of two journalists in Tripura

त्रिपुरा में दो पत्रकारों की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई

Sat, 23 Jun 2018 09:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Updated Sat, 23 Jun 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
CBI to investigate the murder of two journalists in Tripura
बिप्लब कुमार देब
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब का कहना है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) राज्य में दो पत्रकारों की हत्या के मामले की जांच करने को राजी हो गया है। दोनों मामले पिछले साल के हैं। 
विज्ञापन


स्थानीय टेलीविजन के लिए काम करने वाले शांतनु भौमिक की पिछले साल 21 सितंबर को उस समय हत्या कर दी गई थी जब वह पश्चिमी त्रिपुरा जिले के मंडवई इलाके में सड़क नाकाबंदी आंदोलन की रिपोर्टिंग करने गए थे। वहीं, क्षेत्रीय भाषा के अपराधिक मामलों के पत्रकार सुदीप दत्ता की हत्या इसी जिले में पिछले साल 20 नवंबर को आर के नगर स्थित ‘त्रिपुरा स्टेट राइफल्स’ (टीएसआर) 2 बटालियन के मुख्यालय में कर दी गई थी। 
विज्ञापन


त्रिपुरा उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अतिरिक्त जिला तथा सत्र न्यायालय ने सुदीप दत्ता मामले की जांच रोक दी थी। राज्य पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने हत्या की जांच कर आरोप पत्र दायर किया था। इसने ही शांतनु भौमिक मामले की भी जांच की लेकिन अब तक आरोपपत्र दायर नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिप्लब कुमार देब ने कहा कि सीबीआई मामलों की जांच करने को तैयार हो गई है। उन्होंने शुक्रवार की रात पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने मामलों की जांच के लिए केंद्र को दो अलग-अलग प्रस्ताव भेजे थे ताकि प्रभावित परिवारों को इंसाफ मिल पाए। 


उन्होंने कहा कि आज हम राहत महसूस कर रहे हैं, क्योंकि सीबीआई दोनों मामलों की जांच करेगी। इसके साथ ही भाजपा-आईपीएफटी सरकार ने घोषणापत्र में किए अपने एक और वादे को भी पूरा कर दिया। देब ने कहा कि सीबीआई अधिकारी मामलों की जांच कर दोनों परिवारों के लिए न्याय सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने सकारात्मक कदम उठाया है ताकि त्रिपुरा में सरकार स्वतंत्रता से काम कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed