फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI to investigate allegations by Rakesh Asthana and Alok Verma

राकेश अस्थाना और आलोक वर्मा द्वारा लगाए आरोपों की सीबीआई करेगी जांच

Wed, 24 Oct 2018 08:40 PM IST
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Oct 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
CBI to investigate allegations by Rakesh Asthana and Alok Verma
मुजफ्फरपुर में सीबीआई
सीबीआई के अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव के निर्देशन में जांच एजेंसी ने अपने निदेशक आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना द्वारा एक दूसरे पर लगाए आरोपों की जांच का निर्णय लिया है। इसके लिए नई जांच टीम गठित कर दी गई है। 
विज्ञापन


पदभार संभालते ही नागेश्वर राव ने दर्जन भर सीबीआई अधिकारियों को इधर से उधर भेजने का आदेश जारी किया है। कुछ को तत्काल प्रभाव से दिल्ली में तैनाती दी है तो कुछ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जनहित में मुख्यालय से स्थानांतरित कर दिया। स्थानांतरण पाने वालों में मनीष सिन्हा और अजय बस्सी प्रमुख हैं।
विज्ञापन


राकेश अस्थाना के खिलाफ आरोपों की जांच कर रहे अजय बस्सी और मनीष सिन्हा के स्थान पर नये अधिकारी नियुक्त हुए हैं। अब इस मामले की जांच सतीस डागर करेंगे। एसपी सतीश डागर ने ही डेरा सच्चा सौदा मामले की जांच की थी और उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर डेरा सच्चा सौदा के गुरु गुरमीत सिंह राम रहीम सलाखों के पीछे पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश डागर की टीम में पर्यवेक्षक अधिकारी तौर पर डीआईजी तरुण गाबा शामिल हुए हैं। गाबा को चंडीगढ़ से दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया है। उन्होंने ने व्यापमं घोटाले की जांच की। इस जांच के क्रम में संयुक्त निदेशक वी मुरुगेशन को भी शामिल किया गया है। वी. मुरुगेशन ने यूपीए सरकार के समय घोटाले के आरोपों की जांच की थी।  


अभी आलोक वर्मा के खिलाफ राकेश अस्थाना द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने वाली टीम के सदस्यों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल वर्मा ने जिन अफसरों को राकेश अस्थाना के मामले की जांच के लिए लगाया था, उन सभी का स्थानांतरण किया जा चुका है। अजय बस्सी को जनहित में पोर्टब्लेअर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed