फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI team visit west bengal sandeshkhali probe crime against women land grabbing

CBI: संदेशखाली पहुंची सीबीआई, महिलाओं के खिलाफ अपराध, जमीन पर कब्जे की जांच शुरू

Sat, 20 Apr 2024 03:15 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 20 Apr 2024 03:15 PM IST
सार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने बीते हफ्ते ही सीबीआई को संदेशखाली मामले की जांच करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने सीबीआई को जांच कर अदालत में जांच रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन
CBI team visit west bengal sandeshkhali probe crime against women land grabbing
सीबीआई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम शनिवार को संदेशखाली पहुंची। सीबीआई टीम ने संदेशखाली पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी शिकायतें दर्ज कीं। टीम के कुछ सदस्यों ने घर-घर जाकर पीड़ितों से मुलाकात की और उनसे पूरी जानकारी ली। वहीं दूसरी टीम स्थानीय पुलिस स्टेशन गई और पुलिस से मामले से जुड़ी जानकारी हासिल की। 
विज्ञापन


सीबीआई ने शुरू की जांच
सीबीआई टीम ने बताया कि हमने संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ हुए अपराध और जमीन कब्जाने के मामले की जानकारी ली और पीड़ितों के बयान दर्ज किए। कलकत्ता हाईकोर्ट ने बीते हफ्ते ही सीबीआई को संदेशखाली मामले की जांच करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने सीबीआई को जांच कर अदालत में जांच रिपोर्ट देने को कहा है। टीएमसी नेता शाहजहां शेख और उसके साथियों पर संदेशखाली में लोगों की जमीन कब्जाने और महिलाओं का यौन शोषण करने का गंभीर आरोप है। शाहजहां शेख समेत अन्य आरोपी जेल में बंद हैं। संदेशखाली के आरोपों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा था कि संदेशखाली में अगर यौन उत्पीड़न के आरोप एक प्रतिशत भी सही हैं तो यह बेहद शर्मनाक स्थिति होगी। हाईकोर्ट ने बंगाल सरकार को भी फटकार लगाई थी। 
विज्ञापन


संदेशखाली बीते काफी समय से चर्चाओं में बना हुआ है। बीती 5 जनवरी को ईडी की टीम जब राशन घोटाले में शाहजहां शेख के ठिकानों पर छापेमारी करने गई थी, उस वक्त ईडी टीम पर हमला हुआ, जिसमें कई अधिकारी घायल हुए थे। इसके बाद जब शाहजहां शेख फरार था, उसी दौरान संदेशखाली में महिलाओं के यौन शोषण और लोगों की जमीन कब्जाने के मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed