फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   cbi team reach abhishek banerjee house to give summon in coal smuggling case investigation mamata tmc bjp bengal election

तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची सीबीआई, कोयला चोरी मामले में पत्नी-साली को नोटिस

Sun, 21 Feb 2021 07:40 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sun, 21 Feb 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
cbi team reach abhishek banerjee house to give summon in coal smuggling case investigation mamata tmc bjp bengal election
अभिषेक बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित घर पर पहुंची। एजेंसी ने यहां उनकी पत्नी को नोटिस थमाकर कोयला चोरी मामले की जांच में शामिल होने को कहा। इस घटनाक्रम ने चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तापमान को और बढ़ा दिया है। सीबीआई ने अभिषेक की साली को भी नोटिस थमाया और सोमवार को जांच में शामिल होने को कहा।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि टीम ने अभिषेक की पत्नी रुजिरा बनर्जी को पश्चिम बंगाल स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) से कोयला चोरी के मामले में सीबीआई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और जांच अधिकारी उमेश कुमार की ओर से जारी नोटिस थमाया। इस मामले में अनूप मांझी को कथित मास्टरमाइंड बताया जाता है। नोटिस में रुजिरा से कहा गया कि वह हरीश मुखर्जी रोड स्थित अपने पते पर इसी दिन ‘मामले से संबंधित कुछ सवालों के जवाब के लिए’’ उपस्थित रहें।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने अभिषेक की साली मेनका गंभीर को भी दक्षिण कोलकाता स्थित उनके घर नोटिस थमाया और कहा कि वह सोमवार को जांच में शामिल हों जब उनसे जांच टीम द्वारा पूछताछ की जाएगी। सीबीआई की कार्रवाई पर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा ने एक-दूसरे पर निशाना साधा। तृणमूल ने राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाते हुए केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोला और कहा कि सीबीआई इसका एकमात्र औजार है जो अब उसके पास बचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने एक ट्वीट में कहा, ‘आज दोपहर दो बजे, सीबीआई ने मेरी पत्नी के नाम एक नोटिस तामील किया। हमें अपने देश के कानून पर पूरा भरोसा है। हालांकि, यदि वे सोचते हैं कि वे हमें डराने के लिए इन हथकंडों का इस्तेमाल कर सकते हैं तो वे गलत हैं। हम वे लोग नहीं हैं, जो झुक जाएं।’’ वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह मामले का राजनीतिकरण कर रही है और कानून अपना काम करेगा।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने गत नवंबर में चोरी रैकेट के सरगना मांझी उर्फ लाला, ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (ईसीएल) के महाप्रबंधकों-अमित कुमार धर (तत्कालीन कुनुस्तोरिया क्षेत्र और अब पांडवेश्वर क्षेत्र) तथा जयेश चंद्र राय (काजोर क्षेत्र) , ईसीएल के सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, क्षेत्र सुरक्षा निरीक्षक, कुनुस्तोरिया, धनंजय राय और एसएसआई एवं काजोर क्षेत्र के सुरक्षा प्रभारी देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। 

आरोप है कि मांझी उर्फ लाला कुनुस्तोरिया और काजोरा क्षेत्रों में ईसीएल की पट्टे पर दी गईं खदानों से कोयले के अवैध खनन और चोरी में लिप्त है। बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में चुनाव होना है, जहां भाजपा ने तृणमूल को अपदस्थ करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। डायमंड हार्बर से लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी का तृणमूल कांग्रेस में खासा प्रभाव है। सूत्रों ने कहा कि सीबीआई ने मामले में शुक्रवार को नए सिरे से एक और दौर के तलाशी अभियान को अंजाम दिया था।

सीबीआई ने अभिषेक के करीबी माने जाने वाले बिनय मिश्रा को भी एक अलग मामले में नोटिस थमाया है जो मवेशी तस्करी से जुड़ा है। बनर्जी की पत्नी को केंद्रीय जांच एजेंसी ने ऐसे दिन नोटिस थमाया है, जब एक दिन बाद कोलकाता की एक अदालत में बनर्जी द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दायर किए गए मानहानि के मामले में सुनवाई होनी है। शाह पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।


अदालत ने शाह को सोमवार को अपने समक्ष ‘व्यक्तिगत रूप से या वकील के जरिए’ पेश होने को कहा है। बनर्जी के वकील संजय बसु ने दावा किया था कि शाह ने कोलकाता में मेयो रोड पर 11 अगस्त 2018 को आयोजित एक रैली में तृणमूल सांसद के खिलाफ कुछ मानहानिकारक टिप्पणियां की थीं।  भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘यदि किसी ने कुछ गलत किया है तो कानून अपना काम करेगा। जो दोषी हैं, उन्हें दंड मिलना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed