{"_id":"6494436d3fc51505190b3693","slug":"cbi-takes-over-probe-to-death-of-assam-lady-cop-junmoni-rabha-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: सीबीआई करेगी असम की 'लेडी सिंघम' की मौत की जांच, सड़क हादसे में मौत पर उठ रहे हैं कई सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: सीबीआई करेगी असम की 'लेडी सिंघम' की मौत की जांच, सड़क हादसे में मौत पर उठ रहे हैं कई सवाल
Thu, 22 Jun 2023 06:19 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 22 Jun 2023 06:19 PM IST
सार
असम में दबंग छवि के लिए प्रसिद्ध रहीं पुलिस सब इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा की मौत की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है।
विज्ञापन
Junmoni Rabha
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम में दबंग छवि के लिए प्रसिद्ध रहीं पुलिस सब इंस्पेक्टर जुनमोनी राभा की 16 मई की सुबह एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद असम पुलिस ने राभा की मौत के लिए सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, वहीं अब अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई ने असम पुलिस से चार अलग-अलग मामलों की जांच अपने हाथ में ले ली है।
विज्ञापन
राभा के साथ सड़क हादसा असम के नागांव जिले में हुआ। पुलिस के मुताबिक जुनमोनी राभा की कार एक कंटेनर ट्रक से आमने-सामने टकरा गई, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। कुछ देर बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो जल्द ही लोगों को पूछताछ के लिए बुलाएगी और उन डॉक्टरों से भी मुलाकात करेगी जिन्होंने राभा का शव परीक्षण किया था।
विज्ञापन
वहीं राभा की मां ने एक प्राथमिकी में आरोप लगाया कि 16 मई को राभा की मृत्यु के तुरंत बाद, 1 बजे से 2 बजे के बीच, नागांव की पुलिस अधीक्षक लीना डोले ने उनके घर पर छापा मारा और उनसे हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। कुछ बैंक दस्तावेज साथ ले गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि छापेमारी में वह 4.30 लाख रुपये नकद भी ले गईं। अपनी शिकायत में मां ने कहा कि डोली ने उन्हें राभा की मौत के बारे में सूचित नहीं किया। दिन निकलने के बाद ही एक अन्य पुलिस अधिकारी ने उन्हें दुर्घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राभा की हत्या की गई है और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सीबीआई की विशेष अपराध इकाई ने अब उस दुर्घटना के साथ-साथ उस मामले की भी जांच शुरू कर दी है, जिसमें राभा की जान चली गई थी। सीबीआई ने दो और मामले भी अपने हाथ में ले लिए हैं, एक मामला जो राभा की सूचना पर पांच मई को नागांव पुलिस द्वारा भंडाफोड़ किए गए नकली मुद्रा रैकेट से जुड़ा है, और दूसरा नकली मुद्रा जांच में संदेह के घेरे में आए लोगों के परिवार के सदस्य द्वारा उसके खिलाफ दायर किया गया मामला है।