{"_id":"5ae266544f1c1b05418b6ac0","slug":"cbi-takes-action-against-600-crore-loan-fraud-case-filed-two-cases-against-md","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 करोड़ की लोन धोखाधड़ी मामले में CBI ने की कार्रवाई, दो बैंकों के एमडी के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
600 करोड़ की लोन धोखाधड़ी मामले में CBI ने की कार्रवाई, दो बैंकों के एमडी के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Apr 2018 05:22 AM IST
विज्ञापन
सीबीअाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने एयरसेल के पूर्व प्रमोटर सी शिवशंकरन की कंपनियों एक्सेल सनशाइन लिमिटेड और फिनलैंड स्थित विन विंड ओवाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। आईडीबीआई बैंक से कर्ज लेकर 600 करोड़ रुपये न चुकाने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। मामले में इंडियन बैंक एमडी व सीईओ किशोर खरात और सिंडिकेट बैंक के एमडी व सीईओ मेलविन रेगो भी आरोपी बनाया गया है। रेगो आईडीबीआई बैंक के पूर्व डिप्टी एमडी और किशोर पूर्व सीएमडी थे।
अधिकारियों के मुताबिक सीबीआई ने 50 जगहों पर छापामारी की। इसमें आईडीबीआई बैंक के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों के घर शामिल हैं। छापामारी दिल्ली, मुंबई, फरीदाबाद, गांधीनगर, चेन्नई, बंगलूरू, हैदराबाद, जयपुर और पुणे में की गई। आरोप है कि शिवशंकरन ने फरवरी, 2014 में 530 करोड़ रुपये का लोन लिया था। एनपीए होने के बाद यह बढ़कर 600 करोड़ रुपये हो गया।
यह केस आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार की धाराओं में ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड स्थित एक्सेल सनसाइन लिमिटेड, एक्सेल सनशाइन लिमिटेड और फिनलैंड स्थित विन विंड ओवाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक आईडीबीआई बैंक के कुछ पूर्व रिटायर्ड अधिकारियों समेत 15 वरिष्ठ अधिकारियों और कंपनियों के पूर्व निदेशक, चेयरमैन समेत 24 निजी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।